विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में खाद-बीज की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड, कई लोगों को थमाया नोटिस

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:09 PM (IST)

अमेठी में कृषि विभाग और उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम ने खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर एक किसान सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अमेठी में खाद-बीज दुकानों का कृषि विभाग ने किया निरीक्षण।

  2. एक किसान सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित, कई को नोटिस।

  3. अधूरे अभिलेख, मोबाइल नंबर न होने पर हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, अमेठी। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और प्रमाणित बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले में उर्वरक-बीज विक्रय केंद्रों, थोक व फुटकर प्रतिष्ठानों और गोदामों का निरीक्षण किया।

किसान सेवा केंद्र संसारपुर का लाइसेंस निलंबित किया गया, जबकि कई दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जांच में उर्वरकों और बीजों की उपलब्धता, मूल्य, स्टाक व वितरण रजिस्टर, बिक्री रसीद, पीओएस मशीन और किसानों को वितरण संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव और सहायक विकास अधिकारी (कृषि), गौरीगंज ने तिवारी ट्रेडर्स की जांच की। वहां अभिलेख सही मिले और ओवररेटिंग या टैगिंग नहीं पाई गई। एसडीएम डा. अरुणिमा श्रीवास्तव और सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तिलोई ने पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभिलेख अधूरे मिलने पर नोटिस दिए गए।

मोबाइल नंबर ना होने पर दिया नोटिस

उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार को साधन सहकारी समिति कौहार बंद मिली। तिवारी ट्रेडर्स, कौहार में 460 बोरी यूरिया और 22 बोरी एनपीके मिला। एग्रीजंक्शन (वन स्टाप शाप), कौहार में 11 बोरी यूरिया, 31 बोरी एनपीके, दो बोरी पोटाश और पांच बोरी एसएसपी था। वितरण रजिस्टर में किसानों के मोबाइल नंबर नहीं होने पर संचालक को नोटिस दिया गया।

आशीर्वाद इंडस्ट्रीज, नेवादा किशुनगढ़ में 467 बोरी यूरिया, 93 बोरी डीएपी, 22 बोरी एनपीके, चार बोरी पोटाश और 180 बोरी एसएसपी मिला। श्याम खाद भंडार, नंदमहर में 4,800 बोरी यूरिया, 800 बोरी डीएपी, 50 बोरी एनपीके और 30 बोरी एसएसपी उपलब्ध था। दोनों जगह वितरण रजिस्टर अधूरे थे और किसानों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज नहीं थे; नोटिस जारी हुए। श्याम बहादुर बीज भंडार, मुसाफिरखाना में बीज वितरण हो रहा था। बताया गया कि बीज निर्धारित मूल्य पर दिया जाता है।

अग्रहरि फर्टिलाइजर्स में 488 बोरी यूरिया, 88 बोरी एनपीके और 206 बोरी एसएसपी मिला। अधूरे रजिस्टर और किसानों के विवरण दर्ज न होने पर नोटिस दिया गया। जायसवाल फर्टिलाइजर्स में 386 बोरी यूरिया, 137 बोरी डीएपी, 231 बोरी एनपीके, 19 बोरी पोटाश और 307 बोरी एसएसपी मिला। आजाद फर्टिलाइजर्स, पूरे तिवारी चौराहा, शाहगढ़ में स्टाक व वितरण रजिस्टर अधूरे थे। जिला कृषि अधिकारी ने आठ दुकानों और सात किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- कुर्ता-पायजामा और सदरी में दिखेंगे मेधावी, देश के 52 स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे PM मोदी

आठ दुकानों में से सात के अभिलेख अधूरे थे और स्टाक बोर्ड पर जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी। संसारपुर केंद्र में अधूरे अभिलेख और अन्य अनियमितताओं के चलते लाइसेंस निलंबित किया गया। विक्रेताओं को निर्धारित दर पर उर्वरक देने और किसी अन्य उत्पाद या गैर-अनुमोदित उर्वरक की जबरन टैगिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन होने पर कठोर कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।