विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर के जंगबहादुरगंज में बाइक सवार दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Published: Mon, 13 Apr 2026 03:08 PM (IST)

लखीमपुर के जंगबहादुरगंज में नेशनल हाइवे-30 पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हरदोई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेशनल हाइवे पर पनई चौराहा के पास हुआ हादसा


  2. हरदोई के गांव वाजिद नगर के रहने वाले हैं दपती

संवाद सूत्र, जंगबहादुरगंज (लखीमपुर)। लखनऊ दिल्ली नेशनल हाइवे-30 पर सोमवार दोपहर एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दपंती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पति पत्नी को

सीएचसी पसगवां भिजवाया, जहां पर इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने पत्नी को मृत घोषित कर गंभीर घायल पित को शाजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव वाजिद नगर निवासी राजू पुत्र अशरफ अली अपनी पत्नी गुड्डी को बाइक से दवा दिलवाने के लिए शाहजहांपुर जा रहा था। बताते हैं कि जंगबहादुरगंज कस्बा पार करने के बाद राजू पनई चौराहा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सहित दंपती काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भिजवाया। वहां पर मौजूद चिकित्सक ने 35 वर्षीय गुड्डी पत्नी राजू को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल राजू को प्राथमिक उपचार मुहैया कराकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप सहित भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- दुधवा टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष के दौरान जंगली हाथी की मौत, बांके ताल के पास मिला शव