लखीमपुर में तेंदुए के खौफ से खेतों में जाने से कतरा रहे मजदूर, गन्ने की छिलाई और गेहूं की बुवाई ठप
लखीमपुर के पुरैना गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग पर ...और पढ़ें
-1794558588920_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
लखीमपुर के पुरैना गांव में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा।
वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, कोई ठोस कार्रवाई नहीं।
तेंदुए के खौफ से खेतों में काम ठप, मजदूर डरे हुए।
संवादसूत्र, रूकुंदीपुर। वन रेंज शारदा नगर के फरधान थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, फॉरेस्ट गॉर्ड विशाल सिंह बुधवार को पहुंचे, लेकिन केवल खानापूर्ति कर लौट गए। कोई मुख्य जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
पुरैना निवासी पुनीत तिवारी, अनिल तिवारी, बसंत लाल, गंगा राम यादव और जोगेंद्र हलुआपुर निवासी देशराज यादव (एड.), धर्मपाल यादव; बौठा निवासी दिलीप पांडेय, गप्पू मुंशी, मुकेश पांडेय और मन्योरा निवासी नत्थू लाल गौतम तथा मंजीत कश्यप ने बताया कि गन्ने की छिलाई और गेहूं की बुवाई का काम चल रहा है। मजदूर खेतों में जाने को तैयार नहीं हैं, जिससे कामकाज ठप हो रहा है।