विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में पांच करोड़ से जगमगाएंगी 700 LED लाइटें, रात के अंधेरे से मिलेगी निजात

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

लखीमपुर नगर पालिका शहर की प्रमुख सड़कों को रोशन करने के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से 700 एलईडी लाइटें पोल सहित लगा रही है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लखीमपुर में 5 करोड़ की लागत से लगेंगी 700 LED लाइटें।

  2. शहर की प्रमुख सड़कें होंगी रोशन, अंधेरे से मिलेगी निजात।

  3. सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी, राहगीरों को मिलेगी सुविधा।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। शहर की प्रमुख सड़कों को रोशनी से जगमगाने की तैयारी नगर पालिका ने शुरू कर दी है। इसके तहत करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों पर 700 एलईडी लाइटें पोल सहित लगाई जाएंगी।

इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में गल्ला मंडी क्षेत्र में लाइटें लगाने का काम कराया जा चुका है। इसके बाद डीसी रोड और खीरी रोड पर नगर पालिका सीमा तक पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

योजना के तहत गुरु नानक डिग्री कॉलेज से बेहजम रोड होते हुए छाउछ कॉलोनी स्थित पावर हाउस तक भी लाइटें लगाई जाएंगी। इन मार्गों पर नए पोल स्थापित कर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को अंधेरे से निजात मिल सकेगी। प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और राहगीरों को भी सहूलियत मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से 700 एलईडी लाइटें पोल सहित लगवाई जा रही हैं। काम की शुरुआत हो चुकी है।

चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों को रोशन किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और रात में भी प्रमुख सड़कों पर पर्याप्त रोशनी रहे।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व के लिए पांच सेक्टर में बंटा सुलतानपुर का सीताकुंड घाट, दो ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।