लखीमपुर खीरी में बाघिन का 'लाइव ट्रेनिंग सेशन', 11 बकरियों का शिकार कर सिखाए दांव-पेच
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के रामदीनपुर गांव में एक बाघिन ने गन्ने के खेत से निकलकर 11 बकरियों को मार ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
संवादसूत्र, जागरण. ममरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की बाघ बाहुल्य महेशपुर रेंज एवं बीट के ग्राम रामदीनपुर में गन्ने के खेत से बाघिन के निकलने से बकरी चरा रही महिलाओं में भगदड़ मच गई। इस आपा थापी के बीच बाघिन ने एक-एक कर ग्यारह बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।जबकि कुछ बकरियां वहां भाग निकलीं।
इलाके में बाघों के मौजूदगी एवं उनके द्वारा हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हमले में बाघिन ने वाचर राधेश्याम की पत्नी शांति की तीन बकरी व कमलेश की चार, रामस्वरूप व बीरू की दो-दो बकरी मृत पाई गई हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि इलाके में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ आए दिन देखी जा रही है। जानकारों का मानना है कि बाघिन अपने शावकों को शिकार करने की ट्रेनिंग देने के लिए छोटे जानवरों में बकरियों को मार कर रिहर्सल कराती है। इसी प्रकार पूर्व में ग्राम भदहैंया में एक बाघिन ने अपने शावकों की मौजूदगी में एक दर्जन बकरियों को मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
यह भी पढ़ें- कुंभी चीनी मिल पहुंचते ही 308 पहियों वाले ट्रक का हुआ भव्य स्वागत, स्थापित होगा एशिया का पहला बायो प्लास्टिक प्लांट
समूचे क्षेत्र में जंगल के बाहर गन्ने के खेतों में कई अलग-अलग स्थानों पर बाघ एवं बाघिनों का आशियाने के तौर पर डेरा बना हुआ है। घटना के बाद वन विभाग ट्रैप कैमरे लगाकर एवं ड्रोन उड़ा कर बाघ बाघिन की गतिविधियों को देखने का काम करता है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया घटनास्थल पर निगरानी टीमों को लगाया गया है। मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराके मुआवजे का प्रस्ताव भेजा जाएगा। हमलावर बाघ या बाघिन है यह अभी कंफर्म नहीं है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी जिले में पहुंचा 308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक, 25 तक बलरामपुर चीनी मिल कुंभी पहुंचने की संभावना
