विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

308 पहियों वाले ट्रक के कुंभी चीनी मिल पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत, स्थापित होगा एशिया का पहला बायो प्लास्टिक प्लांट

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:34 PM (IST)

308 पहियों वाले महाट्रक के कुंभी चीनी मिल पहुंचने पर एशिया के पहले बायो प्लास्टिक प्लांट की स्थापना की तैयारी ...और पढ़ें

308 पहियों वाले महा ट्रक के कुंभी चीनी मिल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

308 पहियों वाले महा ट्रक के कुंभी चीनी मिल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

HighLights

  1. 308 पहियों वाला महाट्रक कुंभी चीनी मिल पहुंचा

  2. एशिया का पहला बायो प्लास्टिक प्लांट स्थापित होगा

  3. गन्ने से 80 हजार टन पॉलीलैक्टिक एसिड प्लास्टिक बनेगा

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। 308 पहिए वाले महाट्रक के कुंभी चीनी मिल पहुंचने पर भव्य स्वागत कर पूजन किया गया है। ट्रक को देखने के लिए लोगों को भीड़ लगी रही। इस दौरान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुनील यादव ने नारियल फोड़कर मशीन का पूजन किया।

कुंभी में निर्माणाधीन बायो पालिमर प्लांट पहुंचते ही मिल प्रशासन ने उसे स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्लांट में गन्ने से पर्यावरण अनुकूल पॉलीलैक्टिक एसिड प्लास्टिक का उत्पादन होगा। इस अत्याधुनिक प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 80 हजार टन बताई जा रही है।

81430897

मशीन स्थापित कराने की शुरू की तैयारी

बहुप्रतीक्षित मशीन गुरुवार को सकुशल कुंभी में निर्माणाधीन बायो पालिमर प्लांट पहुंचते ही मिल प्रशासन ने उसे स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्लांट में गन्ने से पर्यावरण अनुकूल पॉलीलैक्टिक एसिड प्लास्टिक का उत्पादन होगा। इस अत्याधुनिक प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 80 हजार टन बताई जा रही है।

308 पहियों वाले विशेष हाइड्रोलिक ट्रक

308 पहियों वाले इस विशेष हाइड्रोलिक ट्रक के खीरी पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्सुकता और चर्चा का माहौल है। भारी-भरकम मशीन की गंतव्य तक राह आसान करने के लिए लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर पड़ने वाले स्मृति द्वारों और साइनेज बोर्डों को क्रेन की मदद से हटाया गया।

यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाले ट्रक का काम पूरा, कुंभी चीनी मिल पहुंचा बेल्जियम का विशालकाय साइक्लाइजेशन रिएक्टर

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में खत्म हुआ ‘308 पहियों वाले’ ट्रक का सफर, भारत के पहले बायोप्लास्टिक प्लांट पहुंचा वेसल