विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाते समय युवक की हार्ट अटैक से मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Published: Mon, 09 Feb 2026 02:34 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में एक युवक की पेट्रोल पंप पर अचानक मौत हो गई। बिनोरा निवासी मसरूर खान (28) ढखेरवा रोड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में युवक की अचानक मौत का मामला सामने आया है। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव बिनोरा निवासी मसरूर खान रविवार को पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गया था। ढखेरवा रोड पर लखाही गांव के पास लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर कार में डीजल भरवाते समय मसरूर अचानक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में र‍िकॉर्ड हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग के मुताबिक, नंबरदार का 28 वर्षीय पुत्र मसरूर खान डीजल भरावाते समय कार से उतरकर उसका शीशा साफ करने लगता है। इस दौरान अचानक चक्कर आने पर वह वहीं पर गिर जाता है। इस दौरान पंप पर मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सीएचसी निघासन में इमरजेंसी में तैनात डॉ. टीएन सिंह ने बताया कि युवक अस्पताल में ब्रॉड डेड आया था। देखने पर से लग रहा था कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- खीरी के धौरहरा रेंज में महीनों से आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों को मिली राहत