खीरी के धौरहरा रेंज में महीनों से आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों को मिली राहत
लखीमपुर के धौरहरा वन रेंज में महीनों से आतंक मचा रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ...और पढ़ें
-1770625522054_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। धौरहरा वन रेंज के अंतर्गत धौरहरा नाला क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए खौफ बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल था और ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे।
बीते दिनों तेंदुए ने मंगरौली निवासी सिराजुद्दीन पर जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद वन विभाग पर दबाव बढ़ गया था।
लगातार निगरानी और रणनीतिक प्रयासों के बाद वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुजईकुंड भटपुरवा मार्ग पर दुबघट्टा घाट पर लगाये गये पिंजरे में सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही इलाके में राहत की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अब बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बिना भय के बाहर निकल सकेंगे। वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया जारी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
