लखीमपुर में दुकान बंद कर घर लौट रहे साइकिल मिस्त्री की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल
लखीमपुर के पसगवां में एक साइकिल मिस्त्री राकेश कुमार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले के बाद गांव में तनाव है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
-1795918946037_m.webp)
HighLights
पसगवां में साइकिल मिस्त्री राकेश कुमार की हत्या।
पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटकर मारा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
संवादसूत्र, पसगवां (लखीमपुर)। कोतवाली के ग्राम जीराबोझी में साइकिल मिस्त्री की लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम जीराबोझी निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र इतवारी सहिजना रामपुर बनवारी में अपनी दुकान बंद करघर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के प्रवीण कुमार ने साथियों संग उस पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। सूचना पर घरवाले इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया है। मृतक के भाई आशाराम ने घटना की तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस सीएचसी पर पहुंच गई । भरण-पोषण कर रहा था।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।