विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में दो माह में लापता दस किशोरियां हुईं बरामद, एक महिला की तलाश जारी

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM (IST)

अक्टूबर और नवंबर में निघासन (लखीमपुर) से लापता हुईं दस किशोरियों को पुलिस ने विभिन्न स्थानों से बरामद कर लिया ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। घर से लापता हुईं दस किशोरियों को पुलिस ने अक्तूबर और नवंबर में अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया। एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कुछ मामलों में न्यायालय के माध्यम से आगे की कार्रवाई पूरी की गई।

परिजनों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की तो कई मामले दूसरे जिलों और राज्यों तक पहुंचे। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस को अन्य जिलों के साथ जम्मू-कश्मीर तक जाना पड़ा। वहां प्रेमी युगल के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बरामद किया। लुधौरी पंचायत के एक फार्म से लापता युवती को खोजने के लिए भी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

क्राइम टीम के एसआई आदित्य यादव, प्रशांत, राजकुमार, जाबिर और माधव ने मामलों की पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि बरामद दस किशोरियों को परिजनों को सौंप दिया गया है। नवंबर में लापता होने के मामले अधिक सामने आए। एक महिला की तलाश जारी है।

तराई महाविद्यालय, लालपुर के डायरेक्टर सुबोध मिश्र ने कहा कि परिवारों को बेटों और बेटियों, दोनों को समान रूप से अच्छे संस्कार देने चाहिए। नैतिकता, सम्मान और सामाजिक मर्यादा की भावना केवल बेटियों ही नहीं, बेटों में भी विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक और भ्रामक सामग्री युवाओं की सोच को प्रभावित कर सकती है।

चीन जैसे देशों में ऐसे कई डिजिटल प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध और नियंत्रण के उदाहरण हैं। सरकार को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की समीक्षा कर युवाओं और समाज पर दुष्प्रभाव डालने वाली सामग्री पर अंकुश लगाने के कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- विदेश में कमाने गए युवक का ताबूत में लौटा शव, परिवार वालों की गुहार के बाद लखीमपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।