विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क मिलेंगे सहायक उपकरण, लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:26 AM (IST)

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु पंजीकरण ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क उपकरण मिलेंगे।

  2. लखीमपुर के सनशाइन हॉस्पिटल में पंजीकरण शिविर।

  3. राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 3-4 नवंबर को।

संवादसूत्र, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से डा. कौशल वर्मा की पहल पर सराहनीय कदम उठाया गया है। सनशाइन ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इन उपकरणों का मिलेगा लाभ

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, सीट छड़ी कमोड सहित व्हीलचेयर सिलिकान फोम तकिया नी-ब्रेस स्पाइनल सपोर्ट सर्वाइकल कॉलर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये दस्तावेज लाना जरूरी

पंजीकरण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रतिमाह 15 हजार रुपये तक आय का प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी पात्रता के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
तीन व चार नवंबर को होगा पंजीकरण

डॉ . कौशल वर्मा की पहल पर सनशाइन हॉस्पिटल में लगेगा शिविर

संवादसूत्र, जागरण.गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर): दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से डा. कौशल वर्मा की पहल पर सराहनीय कदम उठाया गया है। सनशाइन ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


इन उपकरणों का मिलेगा लाभ
योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, सीट छड़ी कमोड सहित व्हीलचेयर सिलिकान फोम तकिया नी-ब्रेस स्पाइनल सपोर्ट सर्वाइकल कॉलर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये दस्तावेज लाना जरूरी
पंजीकरण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रतिमाह 15 हजार रुपये तक आय का प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी पात्रता के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मलेशिया में मजदूरी करने गए लखीमपुर के युवक की मौत, शव स्वदेश लाने की परिवार वालों ने लगाई गुहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।