विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मशरूम उत्पादन बढ़ाने की टेक्निक सीखेंगे किसान, लखीमपुर में कम लागत में ज्यादा लाभ कमाने के लिए मिलेगी ट्रेनिंग

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:07 PM (IST)

उद्यान विभाग लखीमपुर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें 50 किसानों को उन्नत बागवानी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और जैविक खेती की तकनीकें सिखाई जाएंगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 नवंबर से शुरू

  2. उन्नत बागवानी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन पर जोर

  3. किसानों की आय और फसलों की गुणवत्ता बढ़ाना लक्ष्य

संवाद सूत्र, लखीमपुर। किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए उद्यान विभाग 30 नवंबर से दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करेगा।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 50 किसानों को उन्नत खेती की तकनीक सिखाई जाएगी। किसानों को नवीन तकनीकों के साथ औद्यानिक फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।

जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 नवंबर से एक दिसंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र, मंझराफार्म के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें 25-25 किसानों के दो समूह बनाए गए हैं। दोनों दिन अलग-अलग समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र से पांच विषय वस्तु विशेषज्ञों को नामित करने का अनुरोध किया गया है।

प्रशिक्षण में नवीन फल उद्यान की स्थापना, मसाला एवं शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती और औषधीय फसलों की खेती जैसे विषय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बागवानी में मशीनीकरण के उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

प्रशिक्षण में नवीन फल उद्यान की स्थापना, मसाला एवं शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती और औषधीय फसलों की खेती जैसे विषय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बागवानी में मशीनीकरण के उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

उद्यान विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही फल, सब्जी, मसाले और अन्य औद्यानिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन और फसलों की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीके सीख सकेंगे। इससे खेती को अधिक लाभकारी बनाने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर की 46 बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, 8 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।