लखीमपुर कृषि विभाग में सरसों के 16500 बीज मिनीकिट फ्री उपलब्ध, लाभ पाने के लिए ऑनलाइन करें बुकिंग
लखीमपुर कृषि विभाग ने किसानों को तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 16,500 सरसों बीज मिनीकिट मुफ्त दिए हैं। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लखीमपुर में 16,500 सरसों बीज मिनीकिट किसानों को मुफ्त।
पीएम-32 और गिरिराज प्रजाति के बीज एक एकड़ के लिए।
कृषि विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर प्राप्त करें।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। जनपद में तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट निश्शुल्क उपलब्ध कराए हैं। प्रत्येक मिनीकिट में दो किलोग्राम बीज है, जो एक एकड़ में बुवाई के लिए पर्याप्त है। इनमें पीएम-32 और गिरिराज प्रजातियों के बीज शामिल हैं। प्रत्येक विकासखंड के बीज भंडार को 1,100 मिनीकिट आवंटित किए गए हैं।
कृषि विभाग के अनुसार, पीएम-32 प्रजाति में इरुसिक एसिड दो प्रतिशत से कम और ग्लूकोसिनोलेट्स 30 पीपीएम से कम होता है। सरसों की बुवाई के लिए अक्टूबर का दूसरा पखवाड़ा उपयुक्त है।
दोनों प्रजातियों की औसत उत्पादकता 25 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि अनुकूल परिस्थितियों में 33 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन मिल सकता है।
इच्छुक किसान स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से कृषि विभाग के पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- रामनगरी अयोध्या में बिखरी शक्ति उपासना की अद्भुत छटा, कहीं महागौरी, कहीं सती ने की तपस्या; कहीं गिरे पट
