लखीमपुर में अर्टिगा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, छह लोग हुए घायल
लखीमपुर के मितौली में मढ़िया बाजार चौकी के पास रविवार सुबह अर्टिगा कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अर्टिगा चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
-1795933672692_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
मितौली में अर्टिगा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर।
हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की हुई दुखद मौत।
अर्टिगा चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल।
संवादसूत्र, मितौली (लखीमपुर)। कस्ता मार्ग पर मढ़िया बाजार चौकी के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार रफ्तार अर्टिगा कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची शीट छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पहुंचाया।
रविवार सुबह अमीरनगर से एक अर्टिगा कार सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। कार में रास्ते से अलग-अलग जगहों से सवारियां बैठी थीं। मितौली थाना के मढ़िया बाजार चौकी के पास सीतापुर से पीलीभीत जा रही पिकअप से कार की जोरदार टक्कर हो गई।
इसमें अर्टिगा चालक मुजस्सिम निवासी मोहम्मदपुर अमीरनगर, प्रताप पुत्र मैकू निवासी कालीबाक्स सीतापुर, पृथ्वी पाल पुत्र अच्छेलाल, उनकी पत्नी नीतू शर्मा और तीन वर्षीय बेटी अवनी शर्मा घायल हो गईं। उधर, पिकअप चालक वीरपाल पुत्र रामलखन निवासी पीलीभीत भी घायल हो गया। दुर्घटना में अर्टिगा सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मितौली भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल प्रताप और मुजस्सिम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।