विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर के कुंभी चीनी मिल में लैक्टिक एसिड सेक्शन का शुभारंभ, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:53 AM (IST)

बलरामपुर चीनी मिल्स की कुंभी इकाई में लैक्टिक एसिड सेक्शन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। यह कदम मिल के औद्योगिक विस्तार और आधुनिक उत्पादन तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. लैक्टिक एसिड सेक्शन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ।

  2. कुंभी इकाई ने औद्योगिक विस्तार में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

  3. बलरामपुर चीनी मिल्स के शीर्ष प्रबंधन ने की सफल संचालन की कामना।

संवादसूत्र, अमीरनगर (लखीमपुर)। चीनी मिलों की पारंपरिक पहचान से आगे बढ़कर आधुनिक औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही बलरामपुर चीनी मिल्स की कुंभी इकाई ने विकास की नई इबारत लिखी है। शुक्रवार को मिल के पीएलए डिवीजन के लैक्टिक एसिड सेक्शन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ हुआ। इस नई शुरुआत के साथ कुंभी इकाई ने औद्योगिक विस्तार और आधुनिक उत्पादन तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। मिल के शीर्ष प्रबंधन ने विधि-विधान से पूजन कर नई इकाई के सफल संचालन की कामना की।

27 नवंबर को आयोजित समारोह में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी, कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रोक्योरमेंट) वी. निवास, कुंभी इकाई के प्रमुख डा. सुनील कुमार यादव, पीएलए परियोजना प्रमुख ललित जैन, मुख्य तकनीकी अधिकारी शिवेश सिंह और बलरामपुर इकाई के प्रमुख केके बाजपेयी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सेक्शन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। कुंभी इकाई के महाप्रबंधक (अभियंत्रण) प्रशांत चौधरी, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वाणिज्य) राजीव श्रीवास्तव, गन्ना विभागाध्यक्ष चंद्रहास, उत्पादन विभागाध्यक्ष राजकुमार तथा पीएलए डिवीजन के मानव संसाधन विभागाध्यक्ष संत कुमार शुक्ला और कुंभी इकाई के मानव संसाधन विभाग से आलोक चौधरी मौजूद रहे।

समारोह में पीएलए डिवीजन और शर्करा इकाई के सभी अनुभागीय प्रमुखों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। लैक्टिक एसिड सेक्शन का शुभारंभ कुंभी इकाई के औद्योगिक विस्तार और आधुनिक उत्पादन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे मिल के पीएलए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोजन का समापन मंगलकामनाओं और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

यह भी पढ़ें- स्वाद और आस्था का मेला: आधुनिकता के दौर में भी कायम है 'नथुनियां छाप' जलेबी की मिठास, लखीमपुर के ठुठवा मेले में दीवाने हुए लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।