नेपाल तस्करी की कोशिश नाकाम, सीमा पर पकड़ी गई गेहूं के बीज की बड़ी खेप
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 480 किलोग्राम गेहूं के बीज की तस्करी करते हुए आठ नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जब्त बीज और आठ बाइक कस्टम अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं, जबकि गिरफ्तार लोगों को पुलिस के हवाले किया गया।
-1795333038572_m.webp)
HighLights
भारत-नेपाल सीमा पर गेहूं बीज तस्करी का भंडाफोड़।
एसएसबी ने 480 किलो गेहूं बीज जब्त किया।
आठ नेपाली नागरिक बाइक समेत गिरफ्तार किए गए।
संवादसूत्र, लखीमपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एसएसबी तृतीय वाहिनी के जवानों ने सीमा पार तस्करी कर ले जाया जा रहा 480 किलोग्राम गेहूं का बीज ले जा रहे आठ नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयोग आठ बाइक जब्त कर कस्टम अधिकारियों के सुुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 06:45 बजे एसएसबी की समवाय बेलापरसुआ के जवानों ने मंगू घाट के पास करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में नाकाबंदी कर नेपाल की ओर जा रही आठ बाइक सवारों को रोक लिया। तलाशी में बाइक पर लदी 12 प्लास्टिक बोरियों में 480 किलोग्राम गेहूं का बीज मिला।
पूछताछ में सभी नेपाली नागरिकों ने गेहूं का बीज नेपाल ले जाना स्वीकार किया। मगर, बीज खरीद संबंधी बिल या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर राज कुमार, रोशन चौधरी, प्रशांत कुमार चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, देवराज चौधरी, गोबिंदा चौधरी, दुखी राम चौधरी, अंता राम डंगौरा को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं जब्त सामान कस्टम के सुपुर्द किया गया है।