विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में आंगन से मासूम बच्ची को ले भागा गुलदार, दूर जंगल में मिला शव; इलाके में फैली दहशत

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:11 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में नेपाल के बर्दिया जिले के राजापुर क्षेत्र में आंगन में खेल रही एक किशोरी को गुलदार खींच ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह राजापुर क्षेत्र में गुलदार के हमले की दूसरी घटना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. नेपाल के बर्दिया में गुलदार ने किशोरी को मारा।

  2. आंगन में खेल रही कमला सिंह ठकुरी पर हमला।

  3. राजापुर क्षेत्र में गुलदार हमले से फैली दहशत।

संवाद सूत्र, गौरीफंटा(लखीमपुर खीरी)। नेपाल के बर्दिया जिले के राजापुर क्षेत्र में गुलदार के हमले से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी घर के आंगन में खेल रही थी, तभी जंगल से निकला गुलदार उसे खींचकर ले गया।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। बर्दिया के उपनिरीक्षक रेशम बोहरा ने बताया कि राजापुर नगरपालिका-10 मझरा गांव निवासी कमला सिंह ठकुरी आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान जंगल से निकले गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल में खींच ले गया।

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिवारजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार उसे ले जा चुका था। ग्रामीणों को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में किशोरी का शव बरामद हुआ। उसके गले और शरीर पर गंभीर घाव के निशान थे।

राजापुर क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तिघरा निवासी मंगल थारू की गुलदार के हमले में जान जा चुकी है। उस गुलदार को पकड़ने के लिए डिवीजन वन कार्यालय बर्दिया ने दो पिंजरे लगाए थे। करीब एक सप्ताह बाद गुलदार को पकड़ने में सफलता मिली थी।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से दहशत, गुलदार आदमखोर घोषित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।