75 की उम्र में युवाओं जैसा जोश, लखीमपुर के विजयपाल ने साइकिल से तय किया बद्रीनाथ का सफर
औरंगाबाद (लखीमपुर) के 75 वर्षीय विजयपाल मिश्रा ने खराब मौसम के बावजूद अपनी साइकिल 'शक्ति विमान' से 5 दिनों में ...और पढ़ें
-1793950998455_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
75 वर्षीय विजयपाल मिश्रा ने साइकिल से बद्रीनाथ यात्रा की।
खराब मौसम के बावजूद 5 दिनों में पहुंचे बद्रीनाथ धाम।
अपनी साइकिल 'शक्ति विमान' से कई शहरों की यात्रा करते हैं।
सवांदसूत्र, औरंगाबाद (लखीमपुर)। कस्बा औरंगाबाद के रहने वाले विजयपाल मिश्रा पुत्र जानती लाल मिश्रा फिट इंडिया के असली हीरो हैं। उम्र लगभग 75 वर्ष होने के बावजूद भी उनका जज्बा युवाओं को भी मात देता है। कस्बे के लोगों की मानें तो वह साइकिल से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, दिल्ली जैसे शहरों के कई चक्कर लगा चुके हैं। जब भी कोई काम पड़ता है, वह अन्य वाहनों का सहारा न लेकर अपनी साइकिल से ही जाते हैं।
हरिद्वार, बद्रीनाथ जैसे पवित्र स्थलों पर कई बार दर्शन के लिए साइकिल से ही जा चुके हैं। वह इस खराब मौसम के बावजूद बद्रीनाथ में भगवान बद्री विशाल के दर्शन प्राप्त कर चुके हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि जब वह औरंगाबाद से निकले थे तब मौसम बहुत खराब था, जिससे वह बीमार भी हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान बद्री विशाल का नाम लेते हुए अपनी यात्रा जारी रखी।
अब वह भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए है, उन्होंने बताया कि वह दिल्ली दो दिन में पहुंच जाते हैं, लखनऊ एक दिन में, हरिद्वार जाने में दो से ढाई दिन लग जाता है, जबकि बद्रीनाथ जाने में उन्हें 5 दिन लग जाते हैं। विजयपाल मिश्रा अपनी साइकिल को प्यार से ''शक्ति विमान'' के नाम से संबोधित करते हैं। जब भी कोई उनसे पूछता है कि बाबा आप किस वाहन से जाते हैं, तो वह हंसकर बताते हैं, भैया मेरे पास शक्ति विमान है।