विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा राम रहीम के सीक्रेट अड्डे पर नेपाल पहुंची हनीप्रीत!

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 06:18 PM (IST)

बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत हरियाणा पुलिस से बचने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रही है। वह अब नेपाल में बाबा के किसी सीक्रट अड्डे पर है।

बाबा राम रहीम के सीक्रेट अड्डे पर नेपाल पहुंची हनीप्रीत!
बाबा राम रहीम के सीक्रेट अड्डे पर नेपाल पहुंची हनीप्रीत!

लखीमपुर (जेएनएन)। जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के मामले में जांच कर रही हरियाणा पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हनीप्रीत नेपाल में है और बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रही है। नेपाल पुलिस की मदद से हनीप्रीत की तलाश में छापेमारी की जा रही है इस कड़ी में धनगढ़ी से सटे इलाकों में छापे मारे गए हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। भारतीय पुलिस इसकी पुष्टि भी नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: रिपोर्टः गुमनामी बाबा से जुड़ी तीन दशक पुरानी पहेली सुलझने की उम्मीद

बाबा के सीक्रेट अड्डे पर हनीप्रीत

सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत को नेपाल के धरान-इटहरी इलाके में देखा गया है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत गौरीफंटा बार्डर के रास्ते नेपाल पहुंची थी और धनगढ़ी से कंचनपुर व घोराही से होते हुए नेपाल में राम रहीम के किसी सीक्रेट अड्डे पर या किसी भक्त के घर छुपी है।

यह भी पढ़ें: Cabinet Meeting: अवैध शराब से मौत पर दोषियों को मृत्युदंड का प्रस्ताव मंजूर

नेपाल में देखी गई हनीप्रीत

हनीप्रीत को नेपाल में देखे जाने का दावा विभिन्न स्रोत कर रहे है। यह सही भी हो सकता है क्योंकि उदयपुर से पुलिस की गिरफ्त में आए राम रहीम के भक्त प्रदीप गोयल ने भी उसके नेपाल भागने का सुराग दिया है। उधर हनीप्रीत पर इन सुरागों के मिलने के बाद नेपाल से सटे यूपी के कई जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है यही नहीं भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान अलर्ट हैं और हनीप्रीत की तलाश जारी है। वहीं हनीप्रीत के सर्च ऑपरेशन में नेपाल पुलिस भारतीय पुलिस की मदद कर रही है और इस कड़ी में कुछ जगहों पर धनगढ़ी से सटे इलाकों में छापे भी मारे गए हैं पर भारतीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: ढाई घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहे भाजपा सांसद और विधायक

नेपाल-भारत में प्रत्यर्पण संधि नहीं

हरियाणा पुलिस की जांच में हनीप्रीत की आखिरी लोकेशन राजस्थान के बाड़मेर में पता चली थी, लेकिन उसके बाद से हनीप्रीत के बारे में हरियाणा पुलिस के हाथ खाली हैं। नेपाल और भारत के बीच प्रत्यर्पण की कोई संधि नहीं है। ऐसे में अगर हनीप्रीत नेपाल भागने में कामयाब हो गई है तो जांच एजेंसियों को बाबा की मुंहबोली बेटी को वापस लाना आसान नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।