विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलू किसानों को सरकार का सहारा, गिरते भाव पर मिलेगा अनुदान और भंडारण शुल्क में राहत

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:12 AM (IST)

आलू के गिरते भाव से किसानों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत ...और पढ़ें

देवरिया जिले में 15 से 16 सौ हेक्टेयर पर होती है आलू की खेती। जागरण

देवरिया जिले में 15 से 16 सौ हेक्टेयर पर होती है आलू की खेती। जागरण

HighLights

  1. गिरते आलू भाव से किसानों को बचाने हेतु सरकार देगी अनुदान।

  2. भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता।

  3. निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण पर शुल्क में राहत।

संवादसूत्र, सिसवा महंथ, (कुशीनगर)। आलू का भाव गिरने के चलते हाेने वाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत सरकार आलू किसानों को अनुदान देगी। साथ ही निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने पर भंडारण शुल्क में भी राहत मिलेगी। इसके लिए किसानों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

बाजार में आलू का भाव गिरने की स्थिति में किसानों को निर्धारित लागत की 25 प्रतिशत अथवा उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के अंतर दोनों में से जो राशि कम होगी, उसके आधार पर अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल तक ही सीमित रहेगा। वहीं प्रति हेक्टेयर अधिकतम 240 क्विंटल उत्पादन को अनुदान के लिए मान्य किया जाएगा।

जिले में 15 से 16 साै हेक्टेयर भूमि पर आलू की खेती होती है। योजना के तहत निजी कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण करने वाले किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भंडारण शुल्क में अनुदान दिया जाएगा। एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकेगी। अनुदान की धनराशि किसी बिचौलिये के हाथ नहीं जाएगी बल्कि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

विभाग ने दो कोल्ड स्टोर किया है चिंहित
कुशीनगर में योजना के तहत उद्यान विभाग ने दो कोल्ड स्टोरेज को चिंहित किया है। इनमें लारी कोल्ड स्टोर कसया व कमला कोल्ड स्टोरेज अंध्या मल्लूडीह को शामिल किया गया है। इन्हीं केंद्रों पर भंडारण करने वाले किसानों को योजना के तहत मिलने वाली धनराशि मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 5 महीने की फरारी के बाद दबोचा गया 25 हजार का इनामी दिव्यांशु, देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन कराना होगा पंजीकरण
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आनलाइन पोर्टल potato.uphorticulture.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण अथवा योजना से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या व जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कोल्ड स्टोरेज में भंडारण पर मिलने वाला अनुदान किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें- असम से यूपी, फिर पटना... हेरोइन तस्करी का नया रूट खुला, डिलीवरी से पहले 4 गिरफ्तार

आलू किसानों के लिए शासन ने काफी राहत दी है। किसानों की अधिक लागत व आलू सस्ता होने के चलते मोह भंग हो रहा था। कोल्ड स्टोरेज में रखने भर का मुनाफा नहीं होता था। अब उन्हें भामासाह योजना से जोड़ा जाएगा। लागत में अनुदान के साथ ही कोल्ड स्टोरेज में भंडारण के लिए अनुदान शुल्क मिलेगा। किसानों के लिए यह योजना उनके लिए वरदान साबित होगी।

-

-कृष्ण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, कुशीनगर।