अब डिलीवरी ब्वाय के कैरी बैग भी चेक करेगी खाद्य सुरक्षा टीम, वेज-नॉनवेज एक साथ रखने पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करेगा। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
डिलीवरी ब्वॉय के कैरी बैग और खाने की गुणवत्ता जांची जाएगी।
वेज-नॉनवेज खाने को एक साथ रखने पर होगी कार्रवाई।
मिलावटी या खराब खाना मिलने पर उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं।
जागरण संवाददाता, कसया। ऑनलाइन फूड डिलीवरी में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के सीजन में मिलावटी और खराब खाने की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी जांच करेगी। अब रेस्टोरेंटों और उनके किचन के साथ डिलीवरी ब्वाय के कैरी बैग भी जांची जाएगी।
शिकायतें मिलती है कि खाना लीक हो रहा है, ठंडा पहुंच रहा है या पैकिंग से बदबू आ रही है। कई बार एक ही बाइक में वेज और नान वेज खाना साथ में रखकर भेजा जाता है। इससे खाने की गुणवत्ता प्रभावित होती है और धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं। इस पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम ने जिले के प्रमुख नगर व बाजारों सहित हब वाले क्षेत्रों में डिलीवरी ब्वाय को रोक कर उनके बैग की जांच करेगी।
इन बिंदुओंपर टीम करेगी जांच
टीम अभियान के दौरान कैरी बैग की साफ-सफाई और उसके फूड ग्रेड गुणवत्ता का होना, खाने को उचित तापमान पर रखने की व्यवस्था, बैग से खाना लिक होने और वेज-नान वेज खाने को एक साथ रखने की जांच करेगी। गर्म खाने को गर्म और ठंडे खाने को ठंडा रखने की व्यवस्था भी परखी जाएगी।
सहायक खाद्य आयुक्त प्रदीप राय ने बताया कि कैरी बैग गंदा या फूड ग्रेड नहीं मिलने अथवा खाने के रख रखाव में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट संचालक और फूड एग्रीगेटर कंपनी के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पहले नोटिस दिया जाएगा। सुधार न होने पर जुर्माना और लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि ऑनलाइन मंगाया गया खाना खराब या दूषित लगे तो उसकी फोटो और बिल के साथ विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें ताकि सुरक्षा मानक के विरूद्ध कार्य करने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई हो सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।