विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कुशीनगर में आलू और तिलहन की बोआई पर संकट

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:04 PM (IST)

कुशीनगर के विशुनपुरा ब्लॉक में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से खेतों में पानी भर गया है, जिससे आलू और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुशीनगर में बेमौसम बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति।

  2. आलू और तिलहन की बोआई पर संकट, बीज सड़ने का डर।

  3. पछेती धान की फसल गिरी, कटाई में भारी परेशानी।

संवाद सूत्र, नौरंगिया। विकास खंड विशुनपुरा के कई गांवों में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर गया है, उससे आलू और तिलहन की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। किसानों को बीज सड़ने और फसल खराब होने का डर सता रहा है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ब्लाक के भरपटिया, पिपरा जवाहिर, लीलाधर छपरा, फकीरा छपरा, विजयी छपरा, मिठहां माफी, डगरहां समेत आसपास के कई गांवों में खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अगेती प्रजाति के धान की कटाई करने के बाद किसानों ने आलू और सरसों समेत अन्य तिलहन की फसलों की बोआई कर दी थी।

खेतों में पानी भरने से बीज खराब होने का खतरा बढ़ गया है।प्रहलाद, रामानंद, राजेश, महेश, राजू, वेलास, रमेश आदि का कहना है कि खेतों की जोताई, खाद, बीज और मजदूरी पर काफी रुपये खर्च किए हैं। अगर बीज सड़ गए तो पूरी लागत डूब जाएगी।

दोबारा बोआई करना भी आसान नहीं होगा। बेमौसम वर्षा ने मुसीबत खड़ी कर दी है। पछेती प्रजाति की धान की फसल पककर तैयार है। वर्षा के साथ हवा के दबाव से खेतों में फसल गिर गई है। जलभराव के कारण कटाई संभव नहीं है। अगर शीघ्र मौसम में सुधार नहीं हुआ तो दाना अंकुरित होने लगेगा, तब काफी नुकसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में पोखरे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मोहल्ले में पसरा मातम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।