विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में पोखरे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मोहल्ले में पसरा मातम

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:43 AM (IST)

नगर पंचायत सेवरही के महावीर नगर वार्ड में खेलते समय पोखरे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, सेवरही। नगर पंचायत सेवरही के महावीर नगर वार्ड में शनिवार दोपहर पोखरे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। खेलते समय पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गईं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारों में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले में शोक छा गया।

वार्ड नंबर 10 के महावीर नगर स्थित सुमही संतपट्टी (कतौरा) निवासी अच्छेलाल यादव की 10 वर्षीय पुत्री रिया यादव और छोटेलाल यादव की 12 वर्षीय पुत्री प्रीति यादव खेलते हुए घर के पास स्थित पोखरे की ओर गई थीं। इसी दौरान दोनों उसमें गिर गईं और डूबने लगीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। स्वजन और स्थानीय लोग पोखरे की ओर दौड़े तथा प्रयास कर बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

रिया और प्रीति अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। दोनों परिवारों में मातम पसरा है। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। दोनों बच्चियों के शव सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सूचना पर एसडीएम कुणाल गौरव और सपा नेता डा. उदय नारायण गुप्ता भी वहां पहुंचे।

उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिवारों के प्रति संवेदना जताई। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में बारात से लौट रही कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में छह बारातियों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।