विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में बारात से लौट रही कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में छह बारातियों की मौत

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:21 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 07:28 AM (IST)

कुशीनगर में हाटा-पिपराइच मार्ग पर बरात से लौट रही कार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. हाटा-पिपराइच मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई।

  2. बरात से लौट रही कार को ट्रेलर ने टक्कर मारी।

  3. दुर्घटना में छह बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। बरात से लौट रही कार को हाटा- पिपराइच मार्ग पर थरूआडीह के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार छह बरातियों की मौत हो गई।

मरने वालों में तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और ये सब एक ही गांव के थे। घटना रात रविवार की रात 12 बजे हुई। चीख पुकार के बीच कप्तानगंज थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलूही निवासी प्रधान प्रतिनिधि 40 वर्षीय कन्हैया प्रसाद पुत्र राम बेलास 65 वर्षीय रामबेलास,राम मिलन 35 पुत्र रामबेलास आयुष 12 पुत्र राम मिलन, मृदुल मिश्रा 37 पुत्र नर्वदा मिश्रा, रंजय गुप्ता 35 पुत्र बुनियादी, मिथलेश गुप्ता 22 पुत्र अवधेश गुप्ता का सड़क दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र हाटा के पेट्रोल पम्प के पास वैन और ट्रेलर के आमने सामने भीषण टक्कर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं आर्यन 17 पुत्र राममिलन गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे सभी लोग भलुही से एक रिश्तेदार के तिलक में सम्मिलित होने देवराज पिपरा में गए थे। भीषण हादसा घर वापस आते हुए हुआ। सूचना पर गांव से सैकड़ों लोग और पुलिस पहुँच कर विधिक कारवाही में लग गई। ट्रेलर चालक मौका पाकर भाग गया, हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मची है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर एयरपोर्ट को जेवर से जोड़कर मिलेगी नई उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।