विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में आधी रात को यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचे एसपी केशव कुमार, जांची सुरक्षा व्यवस्था

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:29 AM (GMT+05:30)

एसपी केशव कुमार ने देर रात यूपी-बिहार सीमा पर बांसी चौकी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ...और पढ़ें

बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से ली जानकारी। जागरण

बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से ली जानकारी। जागरण

HighLights

  1. एसपी केशव कुमार ने बांसी चौकी का देर रात निरीक्षण किया।

  2. पुलिसकर्मियों को प्रभावी रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए।

  3. छठ महापर्व के लिए घाटों पर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

जागरण संवाददाता,पडरौना। एसपी केशव कुमार ने गुरुवार की देर रात यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बांसी चौकी का निरीक्षण कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति जागरूक रहने को कहे। नागरिकों से संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

रात 12 बजे एसपी बांसी चौकी पहुंचे। सड़कों पर घूमकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। बांसी बाजार स्थित पुलिस बूथ के साथ प्रमुख चौराहे व स्थलाें पर जाकर इंतजाम देखा। इसके बाद वे बैरियर पर गए। ड्यूटी रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख देखे। पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त प्रभावी बनाने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। बैरियर से गुजरने वाले वाहन एवं व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें। बिना जांच पड़ताल के कोई भी व्यक्ति या वाहन न जाने पाए। कहे कि अपराध नियंत्रित कर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएं।

संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करें, अगर मामला उच्चाधिकारियों के स्तर का हो तो बिना देर किए तत्काल संज्ञान में लाएं। चौकी पुलिस को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों से संवाद बनाएं। संवाद बढ़ाने से क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी रहती है। इससे कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस बीच यूपी-बिहार सीमा से गुजर रही एक तेज रफ्तार पिकअप को रूकवाया। चालक का नाम, पता पूछे।

एसपी ने गति को लेकर सचेत किया। कहा कि वाहन सामान्य गति से चलाएं। तेज रफ्तार से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पिकअप पर परचून का सामान लोड था। इससे पूर्व एसपी ने खिरकिया व बांसी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में HIV-2 का पहला मामला सामने आया, बेंगलुरु से लौटे व्यक्ति में मिला संक्रमण

महापर्व को लेकर घाटों पर सीसी कैमरे लगवाने, बैरकेडिंग, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना को निर्देश दिए। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा सहित कोतवाली पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर की गरिमा सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, लखनऊ फॉरेंसिक लैब में वैज्ञानिक अधिकारी का संभाला पदभार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।