विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी के नवंबर में कुशीनगर के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज, कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का कर सकते हैं लोकार्पण

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:57 AM (IST)

कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवंबर में महात्मा बुद्ध कृषि ...और पढ़ें

पीएम मोदी की फाइल फोटो। जागरण

पीएम मोदी की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. पीएम मोदी के कुशीनगर दौरे की हलचल तेज।

  2. कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की संभावना।

  3. अधिकारियों ने जनसभा स्थल का भी जायजा लिया।

जागरण संवाददाता, कसया। कुशीनगर में प्रधानमंत्री के नरेंद्र  मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। महात्मा गौतम बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय और जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज के एक साथ लोकार्पण की संभावना के बीच प्रशासन ने इस संभावना को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव एमके शंमुगा सुंदरम ने निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति परखी। वहीं संभावित जनसभा के लिए बरवा फार्म और एयरपोर्ट के समीप खाली मैदान का भी जायजा लिया। हालांकि, इसको लेकर किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियों को देख चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

विश्वविद्यालय परिसर के निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने डीएम संजय चौहान, एसपी केशव कुमार, कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय और जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज का एक साथ लोकार्पण कराने की संभावना पर भी चर्चा हुई।

अक्टूबर के अंत तक निर्माण पूरा करने का निर्देश
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों संग बैठ की औरकार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को हर हाल में अक्टूबर के अंत तक कृषि विश्वविद्यालय की कक्षाओं के संचालन से जुड़े सभी जरूरी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि, निर्माण को लेकर कहीं भी कोई कार्य अधूरा नहीं छूटना चाहिए।

यह भी पढ़ें- टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद लापता कुशीनगर के लाल का नहीं मिला सुराग, परिवार वालों की बढ़ी बेचैनी 

एक लाख लोगों की क्षमता वाला मैदान तलाशने के निर्देश
संभावित जनसभा के लिए प्रमुख सचिव ने बरवा फार्म और एयरपोर्ट के समीप खाली मैदान का निरीक्षण किया। चर्चा है कि, उन्होंने डीएम और एसपी को एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था के अनुकूल स्थल चिह्नित कर शीघ्र शासन को रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया।

संभावनाओं को देखते हुए की जा रही है तैयारी : डीएम
डीएम संजय चौहान ने बताया कि, ऐसा कोई कार्यक्रम अब तक तय नहीं है, लेकिन हम संभावनाओं को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं। जनसभा व कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, आंदोलन के लिए लखनऊ कूच; रोगियों की बढ़ी परेशानी