विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद लापता कुशीनगर के लाल का नहीं मिला सुराग, परिवार वालों की बढ़ी बेचैनी 

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:07 PM (IST)

हाटा के अमित कुमार सिंह, ओमान के सोहर पोर्ट पर दुबई के टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद से ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. ओमान ड्रोन हमले के बाद हाटा का युवक लापता।

  2. दुबई के टैंकर पर चालक दल का सदस्य था अमित।

  3. पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिवार चिंतित।

जागरण संवाददाता, हाटा। ओमान के सोहर पोर्ट पर दुबई के टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद से लापता हाटा के रहने वाले व चालक दल के सदस्य अमित कुमार सिंह के बारे में पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। बीतते समय के साथ स्वजन की चिंता बढ़ती जा रही है। इकलौते बेटे के लापता होने की खबर मिलने के बाद से ही माता-पिता की स्थिति असामान्य हो गई है।

बहन का भी रो रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को भी पूरे दिन मां पूनम व छोटी बहन मनीषा बिलखते रहे। उनकी आंख के आंसू नहीं रूके। पिता देवप्रकाश भी बरामदे में उदास बैठे रहे। आसपास के लोग अमित के सकुशल घर लौटने का भरोसा दिलाते रहे। बता दें कि हाटा नगर के गोपालपुर निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार सिंह दुबई की एसके इंजीनियरिंग शिपिंग एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में क्रू मेंबर हैं। उन्होंने 23 जनवरी 2026 को इस कंपनी में नौकरी शुरू की है।

एक पखवारा पूर्व कंपनी का टैंकर एमटी पेट्रो डाल्फिन, दुबई से ओमान के लिए रवाना हुआ। ओमान के सोहर पोर्ट पर मरम्मत कार्य के दौरान बीते रविवार की रात में हुए ड्राेन हमले में अमित के अलावा देवरिया जिले के रहने वाले वीरबहादुर यादव लापता हैं। जबकि चालक दल के नौ भारतीय सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए थे।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, आंदोलन के लिए लखनऊ कूच; रोगियों की बढ़ी परेशानी