विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर के मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखे पंखे के इस्तेमाल से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Mon, 11 May 2026 05:55 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 May 2026 07:01 AM (GMT+05:30)

कुशीनगर के एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखे के इस्तेमाल का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोसाईं पट्टी में संचालित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम में रखा गया पाकिस्तान द्वारा निर्मित सिलिंग फैन

गोसाईं पट्टी में संचालित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम में रखा गया पाकिस्तान द्वारा निर्मित सिलिंग फैन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कुशीनगर। मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखे का इस्तेमाल होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को इसकी जानकारी मिलते ही तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

उधर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने मदरसे का पाकिस्तानी कनेक्शन होने का आरोप लगा डीएम, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना विशुनपुरा के गांव जंगल विशुनपुरा के गोसाईपट्टी में संचालित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम मान्यता प्राप्त है। मदरसे में लगे छत के पंखे में खराबी आने पर कर्मचारी उसकी मरम्मत कराने दोपहर में दुदही बाजार स्थित इलेक्ट्रिशियन के पास पहुंचा।

पंखे पर मेड इन पाकिस्तान लिखा देख इलेक्ट्रिशियन ने मरम्मत करने से मना कर दिया। पंखे पर मेड इन पाकिस्तान लिखे होने की बात पूरे बाजार में फैल गई। किसी ने इसकी सूचना पिछड़ा वर्ग के आयोग के सदस्य काे दी।

उन्होंने मदरसे का पाकिस्तानी कनेक्शन होने का आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी से शिकायत कर जांच की मांग की। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने मदरसे में पहुंच जांच पड़ताल की।

मदरसे के प्रबंधक युनूस अंसारी ने बताया कि मदरसा लोगों के सहयोग से संचालित होता है। गांव के समशुद्दीन का लड़का वाजिद राजगीर मिस्त्री है और वह दस वर्षाें से सउदी अरब में है।

सहयोग के रूप में उसने ही सउदी से यह पंखा कार्गाे कुरियर के जरिये भेजा था। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कोई अपराध होना नहीं पाया गया।

मदरसे के प्रबंधक ने कार्गों कुरियर से आए पंखे की रसीद दिखाई है। जांच जारी है। आगे सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व बसपा विधायक हाजी मसर्रत अली की बढ़ी मुश्किलें, बंदर की मौत मामले में बदायूं पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट