विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व बसपा विधायक हाजी मसर्रत अली की बढ़ी मुश्किलें, बंदर की मौत मामले में बदायूं पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Published: Mon, 11 May 2026 12:49 AM (GMT+05:30)

सहसवान पुलिस ने पूर्व बसपा विधायक हाजी मसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बदायूं। पूर्व बसपा विधायक हाजी मसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ सहसवान पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय की चाहरदीवारी पर लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से बंदर की मौत के मामले में की गई है।

इस मामले की प्राथमिकी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने छह फरवरी को दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक के कार्यालय की दीवार पर लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर उनका बयान दर्ज किया तथा मौके से संबंधित साक्ष्य जुटाए।

तफ्तीश में यह स्पष्ट हुआ कि कार्यालय की चाहरदीवारी पर प्रतिबंधित करंट वाले तार लगाए गए थे। इन्हीं तारों की चपेट में आने से बंदर की मौत हुई, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन माना गया।

सहसवान इंस्पेक्टर सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि सभी साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर हाजी मसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से प्रयागराज जा रही टूरिस्ट बस पलटी, चार महिलाएं घायल, बदायूं में हादसा