गंगा एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से प्रयागराज जा रही टूरिस्ट बस पलटी, चार महिलाएं घायल, बदायूं में हादसा
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

गंगा एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस पलटी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं।
हादसा थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के 152.8 किलोमीटर बिंदु पर सुबह करीब सात बजे हुआ।
हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी बस
बताया गया कि बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी, जिसमें लगभग 30 यात्री सवार थे। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रयागराज निवासी संगीता पत्नी सुरेशचंद्र, विमला पत्नी सुनील, मीना पत्नी विजयप्रकाश तथा अंजू पत्नी आलोक कुमार घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी वजीरगंज भेजा गया।
