विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाई-स्पीड ट्रेन: 60 मिनट में दिल्ली और 2.30 घंटे में वाराणसी! आगरा में खुलेंगे तरक्की के द्वार, रेलवे-मेट्रो भी जुड़ेंगे

Published: Sun, 10 May 2026 12:21 PM (IST)

आगरा में हाई-स्पीड ट्रेन, नई रेल लाइनों और मेट्रो विस्तार जैसी प्रमुख विकास परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं। इन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। ग्रेटर आगरा बसने के साथ ही सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी। चार से पांच साल में नई दिल्ली से आगरा होते हुए वाराणसी तक हाईस्पीड ट्रेन का संचालन शुरू होगा। तहसील सदर के एत्मादपुर मदरा में नया स्टेशन बनेगा। टूंडला से यमुना ब्रिज के मध्य रेलवे दो नई रेल लाइन बिछाने जा रहा है। इसका सर्वे जल्द शुरू होने जा रहा है।

उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का विस्तार करेगा और कालिंदी विहार स्टेशन से कुबेरपुर तक मेट्रो ट्रैक बनेगा। इन सभी योजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे लेकर लखनऊ में अहम बैठक होने जा रही है।

तहसील सदर के एत्मादपुर मदरा के पास बनेगा हाईस्पीड ट्रेन का स्टेशन

  • नई दिल्ली से वाराणसी के मध्य हाईस्पीड ट्रेन प्रस्तावित है। केंद्रीय रेल बजट में इसकी घोषणा भी हो चुकी है।
  • यह ट्रेन सराय काले खां नईदिल्ली, नोएडा जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, लखनऊ से होते हुए वाराणसी तक चलेगी।
  • वर्ष 2021-21 में सर्वे हुए थे।
  • हाईस्पीड ट्रेन चलने से आसपास के क्षेत्र का विकास होगा।
  • एत्मादपुर मदरा गांव के पास हाईस्पीड ट्रेन का स्टेशन बनेगा।
  • इस स्टेशन को दो से तीन रोड से जोड़ा जाएगा।
  • खासकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आगरा खंड द्वारा सात किमी लंबा इनर रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है।
  • रिंग रोड बनने से नेशनल हाईवे-19 स्थित एत्मादपुर तहसील के सामने जाम की समस्या खत्म होगी।
  • 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रोड का प्रस्ताव मुख्यालय में लंबित है।
  • इस रोड के तीन से चार किमी के दायरे में टूंडला से यमुना ब्रिज के मध्य एक दो नई रेल लाइन भी बिछेगी। इसमें एक रेल लाइन गुड्स ट्रेनों के लिए होगी। दो से तीन नए स्टेशन बनेंगे। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

टूंडला से यमुना ब्रिज के मध्य दो नई रेल लाइनों और मेट्रो का विस्तार भी प्रस्तावित

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दो नई रेल लाइन में जरूरत के हिसाब से एक-एक लूप लाइन भी होगी। इसकी भूमि को चिन्हित कर लिया जाएगा। वहीं यूपीएमआरसी द्वारा वर्ष चार से पांच साल में मेट्रो का विस्तार कुबेरपुर तक करने का प्रस्ताव है। मार्च 2027 तक कालिंदी विहार तक मेट्रो का संचालन शुरू होगा।

नेशनल हाईवे के डिवाइडर के ऊपर से मेट्रो को गुजारा जाएगा

यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाईवे के डिवाइडर के ऊपर से मेट्रो को गुजारा जाएगा। झरना नाला पर नए पुल का निर्माण होगा। कुबेरपुर के पास तक मेट्रो का स्टेशन बनेगा। मेट्रो को यमुना एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड से सीधे जोड़ा जाएगा। इसे लेकर जल्द ही लखनऊ में बैठक होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- एक और नियम: अब इतनी इनकम वालों को नहीं मिलेगी गैस सिलिंडर सब्सिडी, आगरा 13.57 लाख उपभोक्ता पर असर