विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर और लौरिया नंदनगढ़ पहुंचे म्यांमार के राजदूत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:56 PM (IST)

म्यांमार के राजदूत यू ऐ मिन ह्तवे ने अपनी पत्नी के साथ कुशीनगर के ऐतिहासिक बौद्ध स्थलों का दर्शन किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. म्यांमार राजदूत ने कुशीनगर में बौद्ध स्थलों का दर्शन किया।

  2. भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर चढ़ाया।

  3. लौरिया नंदनगढ़ और पावानगर का भी दौरा किया।

संवाद सूत्र, बुद्धनगरी। म्यांमार के राजदूत यू ऐ मिन ह्तवे और उनकी पत्नी दा खिन सांडा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन व पूजन वंदन करने के बाद बिहार के लौरिया नन्दनगढ़ गए और लौटते हुए पावानगर का भी दर्शन किया । सर्वप्रथम वे महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व मानव कल्याण के साथ म्यांमार भारत मैत्री सम्बंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रार्थना किया।

कुशीनगर के इतिहास के बारे में भंते सागरा ने उन्हें विस्तार से जानकारी देते हुए पूजा कराई। राजदूत ने माथाकुंवर बुद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप, बुद्ध धातु वितरण स्थल का भी दर्शन कर पूजा की। राजदूत ने थाई बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री कुशीनगर का भी दर्शन कर पूजा की। वह दोपहर बाद बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित बौद्ध सर्किट के महत्वपूर्ण स्थल लौरिया नन्दनगढ़ का दर्शन किया जहां सम्राट अशोक का सबसे सुंदर स्तंभ है।

नन्दनगढ़ स्तूप स्तंभ भारत के सबसे बड़े स्तूपों में से एक जिसकी ऊँचाई लगभग 24 मीटर है। कहा जाता है कि बुद्ध इसी रास्ते से गुजरे थे। बुद्ध ने यहाँ मुंडन कराया था। लौरिया नन्दनगढ़ से लौटते हुए राजदूत ने भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली पावानगर का भी दर्शन किया। पहली बार कुशीनगर आए राजदूत ने अपनी यात्रा को काफी सुखद, महत्वपूर्ण व यादगार बताया।

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कुशीनगर हादसे में दो युवकों की गई जान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।