विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कुशीनगर हादसे में दो युवकों की गई जान

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:17 PM (IST)

कुशीनगर के अहिरौली बाजार में हाटा-पिपराइच मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों अमित सिंह और राहुल निषाद की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुशीनगर के अहिरौली बाजार में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

  2. तेज रफ्तार बाइक और पिकअप की टक्कर से हुई दर्दनाक घटना।

  3. दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, परिवारों में गहरा शोक।

संवाद सूत्र, अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर लोहझार चौराहे के पास रविवार की रात करीब 10:45 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर लौट रहे फूल सजावट का कार्य करने वाले को पीछे से टक्कर मार दी।

इसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक चालक को रौंद दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के लोहझार गांव निवासी अमित सिंह (25) फ्लावर डेकोरेशन का कारोबार करते थे। रविवार की रात वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक पर सवार तीनों युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठे दो युवक मौके से भाग निकले।

इसी बीच भैंसही की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर गिरे बाइक चालक राहुल निषाद (23) निवासी खोटा, थाना अहिरौली बाजार को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अमित और राहुल को उपचार के लिए ले जाया गया। अमित के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वजन को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी वाहन से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के स्वजन को सूचना देने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक के फरार होने की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

राहुल अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। दीपावली पर तीन दिन पहले ही घर आया था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। वहीं, अमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों युवकों की अचानक मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। गांवों में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में हांडी मटन की दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।