विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में म्यांमार के राजदूत हत्वे ने भारत से संबंधों को और मजबूत करने की दोहराई बात

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

म्यांमार के राजदूत यू ऐ मिन हत्वे ने कुशीनगर में भारत के साथ मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की बात कही।

हत्वे ने भदंत ज्ञानेश्वर की 91वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उनके योगदानों को सराहा।

हत्वे ने भदंत ज्ञानेश्वर की 91वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उनके योगदानों को सराहा।

HighLights

  1. म्यांमार राजदूत ने भारत-म्यांमार मैत्री प्रगाढ़ करने पर जोर दिया।

  2. कुशीनगर में भदंत ज्ञानेश्वर की 91वीं जयंती मनाई गई।

  3. राजदूत ने ज्ञानेश्वर के समाजोत्थान योगदानों की सराहना की।

संवाद सूत्र ,बुद्धनगरी। म्यांमार के राजदूत यू ऐ मिन हत्वे ने कहा कि म्यांमार भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगा। दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले भी प्रगाढ़ रहे हैं। इसको और आगे ले जाना है, जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

हत्वे कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष रहे अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर की 91 वीं जयंती पर मंगलवार को म्यांमार बुद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में पूजा की, बोधिबृक्ष पर जल चढ़ाया और ज्ञानेश्वर स्मृति स्थल पर बने मंदिर का किया।

उन्होंने कहा कि, ज्ञानेश्वर ने कुशीनगर के विकास व समाजोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शिक्षण केंद्र, समृद्धि चैत्य व बुद्ध विहारों का निर्माण कराया। मैं यहां आकर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं। विशिष्ट अतिथि बुद्ध पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि, एबी ज्ञानेश्वर ने बौद्ध धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध संबंधों को सुदृढ़ करने तथा समाज में भगवान बुद्ध के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।

उन्होंने अपने गुरु की स्मृति एवं सम्मान में महाविद्यालय परिसर में एक पाली भवन का निर्माण कराया, जिसमें पालि की कक्षाएं चल रहीं हैं। भिक्षु नंदा, भिक्षु शीलप्रकाश, भिक्षु वन्नाधजा, भिक्षु चंदिमा, संजय कुमार, एडवोके. विश्वम्भरनाथ आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भिक्षु नन्दका व संचालन भिक्षु डा. नन्दरतन ने किया।

भिक्षु महेंद्र थेरो, भंते अशोक, फ्रा सोंगक्रान, भंते समित, भिक्षुणी धम्मनैना, भंते सागरा, लामा कोंचोक टेंगकयोंग, डा. नरेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश दूबे, अनुपम पाठक, कुमकुम, आलोक, कलारानी सिंह, राजेश सिंह, अमानत खां आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर और लौरिया नंदनगढ़ पहुंचे म्यांमार के राजदूत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।