विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'50 लाख दो वरना 3 दिसंबर को बेटे की मिलेगी लाश', लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पडरौना के डॉ. बीके सिंह को धमकी

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2026 07:05 PM (IST)

पडरौना के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र मिला है।

लॉरेंस बिश्नोई और डॉक्टर बीके सिंह। फाइल फोटो

 लॉरेंस बिश्नोई और डॉक्टर बीके सिंह। फाइल फोटो

HighLights

  1. डॉ. बीके सिंह को 50 लाख की रंगदारी मांगी गई।

  2. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा पत्र।

  3. पैसे न देने पर बेटे की हत्या की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। पडरौना नगर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ बीके सिंह को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है। 50 लाख रुपये की मांग की गई है, नहीं देने पर दिल्ली में रहने वाले पुत्र की हत्या की बात कही गई है। चालाकी दिखाने पर अंजाम भुगतने की बात भी लिखी है। पत्र में बिहार के सिवान के एक कस्बे का पता देकर अकेले रुपये लेकर आने को कहा गया है।

पडरौना डाकखाने से ही पत्र भेजे जाने को लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि किसी स्थानीय शरारती तत्व द्वारा ऐसा किया गया है। दूसरी ओर शनिवार को यानी कि 29 नवंबर को दूसरी बार धमकी भरा पत्र आने के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया है।

इससे पूर्व भी पत्र भेजकर बीते दो अक्टूबर को चिकित्सक को धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। पत्र मिलने के एक दिन पूर्व अज्ञात युवक द्वारा क्लिनिक में घुसकर तार निकालकर पूरी बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी।

घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

पत्र और इस घटना की सूचना तब चिकित्सक द्वारा मौखिक रूप से पडरौना कोतवाली पुलिस को दी गई तो उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई, लेकिन इसे स्थानीय शरारती तत्वों की कारस्तानी मानकर हल्के में लिया गया और बात आई गई हो गई।

kushinagar news (5)

ठीक दो माह बाद तब धमकी भरा पत्र आया और उसमें डॉक्टर के नाम लिखा गया कि पहले पत्र को तुमने हल्के में लिया, इसको मत लेना। दिल्ली में रहने वाला तुम्हारा बेटा हमारी नजर में है। कनाडा से आ रहे फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हो। यह अंतिम चेतावनी है। इस बार पैसा नहीं मिला तो तीन दिसंबर को तुम्हारे बेटे की लाश मिलेगी।

जांच के लिए सीसी कैमरे की ली जा रही मदद

पैसा लेकर दो दिसंबर को दिन में 11 बजे छावनी सिवान तेलहट्टा मोहल्ला चौक सिवान लेकर आना, जहां तीन आदमी मिलेंगे, तीनों के कपड़े का रंग एक रहेगा, जो पहचान होगी। कोतवाली प्रभारी पडरौना पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डाकखाने के सीसी कैमरे की मदद ली जाएगी।

एसपी केशव कुमार ने कहा कि इसको काफी गंभीरता से लिया गया है। पत्र भेजने वाले के बारे में पता किया जा रहा है। स्थानीय डाकखाने से पत्र भेजने को लेकर प्रथमदृष्टया स्थानीय शरारती तत्व के ऐसा करने की आशंका है, पुलिस प्रत्येक पहलू पर जांच कर रही है।

कार्रवाई की मांग की गई है

डॉ. बीके सिंह ने बताया कि दूसरी बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य के नाम से पत्र मिलने को लेकर परिवार तनाव में है। इस मामले के बारे में त्वरित कार्रवाई को लेकर सोमवार को हम एसपी से भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- फकीर को 200 रुपये देना मानों गुनाह हो गया... ससुराल वालों ने विवाहिता को खूब मारापीटा व तीन तलाक दे गली में फेंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।