कुशीनगर में शादी के दौरान बवाल: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट में छह घायल, एक की हालत गंभीर
कुशीनगर में शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए, जिसमें छह लोग घायल हो गए और एक युवक को चाकू लगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शादी में आर्केस्ट्रा के गाने पर घराती-बराती भिड़े।
मारपीट और चाकूबाजी में छह लोग गंभीर रूप से घायल।
आक्रोशित घरातियों ने बरात की छह कारें क्षतिग्रस्त कीं।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गाने को लेकर घराती-बराती ही आपस में भीड़ गए। जमकर मारपीट हुई। चाकूबाजी में घराती पक्ष का एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हा गए। घरातियों ने बरात में आई छह कारों के शीशे तोड़ दिए।
विशुनपुरा थाने के गांव पृथ्वीपुर में शुक्रवार की रात 12 बजे हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस से मारपीट में शामिल दोनों से छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
चाकू से घायल बिट्टू पासवान के भाई रिक्के की तहरीर पर एक नामजद सहित छह अज्ञात पर हत्या के प्रयास व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
बता जा रहा है कि कुबेरस्थान थाना के गांव सिसवां के टोला रामनगर के नंदलाल यादव के पुत्र धनंजय यादव की बरात ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर के कन्हैया यादव के पुत्री रूमा से शादी के लिए आई थी। बराती नाश्ता कर रहे थे।
शादी की रस्म अभी शुरू हुई थी कि आर्केस्ट्रा में फरमाइशी संगीत को लेकर बरातियों की तरफ के गुड्डू कुशवाहा व घरातियों की ओर से बिट्टू पासवान के बीच कहासुनी होने लगी जो मारपीट में बदल गई। इसी बीच बिट्टू के पेट में किसी ने चाकू घोंप दिया।
बराती आनन फानन में उसको सीएचसी दुदही भिजवाए, नाजुक हालत में जिला अस्पताल, बाद में गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। आक्रोशित युवक के स्वजन सहित ग्रामीणों ने बरातियों को पीटा। आधा दर्जन कार के शीशे तोड़ डाले।
दूल्हे के भाई अजय यादव ने एसपी केशव कुमार को सूचना दी। विशुनपुरा थाना पुलिस छह लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला न बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपित हिरासत में है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।