विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा : नशे में हैवान बना पति: धारदार हथियार से काटकर पत्नी की हत्या, बचाने दौड़े बेटे पर भी हमला

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

गोंडा के कोटिया मदारा गांव में एक नशेड़ी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की टंगारी से हत्या कर दी। बचाने आए बेटे पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो: सोशल

प्रतीकात्मक तस्वीर। फोटो: सोशल

HighLights

  1. नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की।

  2. घरेलू विवाद में टंगारी से पत्नी पर हमला।

  3. पुलिस ने पति-सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गोंडा। कोटिया मदारा गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात नशेड़ी प्रवृत्ति के पति ने पत्नी पर टंगारी से कान पर गले पर सर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोटिया मदारा निवासी मनोज कुमार शुक्ला पर पत्नी सुमन शुक्ला (35) की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर की रात करीब 11 बजे मनोज ने सो रही सुमन के सिर पर टंगारी से वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मां को बचाने के लिए उठा बेटा किशन भी आरोपी के निशाने पर आ गया। आरोप है कि आरोपी उसे भी मारने के लिए दौड़ा। वारदात के बाद मनोज फरार हो गया।

दो साल पहले भी पुलिस से लगाई थी गुहार

मृतका की मां सीतावती तिवारी निवासी कैथौली पूरेबदल ने पुलिस को तहरीर देकर पति और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के भाई दीपनारायण तिवारी का आरोप है कि करीब दो साल पहले भी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत लेकर पुलिस को कई प्रार्थना पत्र दिए गए थे। आरोप है कि बहन को मारने-पीटने और घर से भगाने की धमकी दी जाती थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

दीपनारायण के मुताबिक, वर्ष 2023 में कौड़िया थाने में पति-पत्नी के विवाद को लेकर समझौता भी कराया गया था। इसमें पति की ओर से प्रतिमाह 4500 रुपये देने की बात लिखी गई थी, लेकिन आरोप है कि यह रकम भी आज तक नहीं दी गई। भाई का कहना है कि लगातार विवाद और प्रताड़ना के बीच शुक्रवार देर रात उसकी बहन की हत्या कर दी गई।

देर रात पहुंचे पुलिस अधिकारी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा मर्चरी हाउस भेज दिया। हत्या के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दो मासूम बच्चों के जीवन में छाया अंधेरा

सुमन अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे किशन और चार वर्षीय बेटी शगुन को छोड़ गई हैं। मां की अचानक हत्या से दोनों मासूमों के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का साया उठने से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- हरपालपुर के बाद अब पाली कोतवाली की बारी, योगी सरकार ने मंजूर किए 15.10 करोड़; क्या-क्या होंगे बदलाव?

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें कार्रवाई कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।