विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरपालपुर के बाद अब पाली कोतवाली की बारी, योगी सरकार ने मंजूर किए 15.10 करोड़; क्या-क्या होंगे बदलाव?

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:36 PM (IST)

योगी सरकार ने पाली कोतवाली के नवीन प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 15.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पाली कोतवाली के लिए 15.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत।

  2. नए प्रशासनिक और आवासीय भवनों का होगा निर्माण कार्य।

  3. विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से मिली मंजूरी।

संवाद सूत्र, हरदोई। विधानसभा क्षेत्र में पुलिस विभाग के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। कोतवाली हरपालपुर के बाद अब कोतवाली पाली के नवीन प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों के निर्माण के लिए शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है। निर्माण के लिए कुल 15 करोड़ 10 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से स्वीकृत बजट में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ 69 लाख 14 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इसकी पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 84 लाख 57 हजार रुपये जारी हुए हैं।

वहीं, आवासीय भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ 41 लाख 33 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ 70 लाख 66 हजार रुपये जारी किए गए हैं। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हरदोई: मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग को मिला आधुनिक पेंटा-हेड माइक्रोस्कोप, अब मरीजों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा

कोतवाली सवायजपुर और हरपालपुर के बाद अब पाली कोतवाली भी नए और आधुनिक भवन में संचालित होगी। विधायक ने बताया कि पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए भी बजट जारी होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।