नेपाल सीमा से ओडिशा-बिहार तक फैला नशे का जाल, तस्करों का 'ट्रांजिट प्वाइंट' बना यूपी का कुशीनगर
कुशीनगर नेपाल सीमा और बिहार के रास्ते आने वाली अफीम, गांजा और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट बन गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कुशीनगर बना नशीले पदार्थों की तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट।
नेपाल, ओडिशा, बिहार से आती हैं अफीम, गांजा, हेरोइन की खेप।
राष्ट्रीय राजमार्गों और सीमा से आसान पहुंच तस्करों को सुविधा देती है।
अजय कुमार शुक्ल, कुशीनगर। नेपाल की सीमा से दाखिल हुई अफीम हो या ओडिशा से बिहार के रास्ते पहुंचा गांजा, कुशीनगर इनका पड़ाव बनता जा रहा है। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक आसान पहुंच और बिहार के रास्ते कई राज्यों से सीधा संपर्क।
कुशीनगर से गुजरता राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल तस्करों को पूर्वांचल के बड़े शहरों और जिलों तक विस्तार देता है। यही वजह है कि यह जिला अंतरराज्यीय नेटवर्क के लिए ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में उभर रहा है। हाल के महीनों में हुई धरपकड़ और पुलिस की मिलीभगत सामने आने के बाद नारकोटिक्स की टीम सक्रिय हुई है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सूत्र बताते हैं कि बिहार से सीधी कनेक्टिविटी इसे दूसरे राज्यों से आने वाली खेपों के लिए सुविधाजनक बनाती है। ओडिशा से बिहार के रास्ते आने वाला गांजा हो या बिहार-झारखंड से पहुंचने वाली हेरोइन, यहां तक माल लाने के बाद पूर्वांचल में बांटना आसान हो जाता है।
गिरोह के तार ओडिशा, बिहार, मऊ और गोरखपुर तक जुड़े मिले थे। एसपी केशव कुमार का कहना है कि अभियान चलाए जाने के कारण खेप पकड़ में आ रही है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: जिस युवती ने दर्ज कराया केस, उसी से शादी की जिद पर टावर चढ़ा युवक