कुशीनगर में बिस्तर पर मृत मिली किशोरी, गर्दन पर गहरे निशान से मौत संदिग्ध
कुशीनगर के बलियवा मुसहरी टोले में एक किशोरी अपने घर में बिस्तर पर मृत मिली, जिसकी गर्दन पर गहरे निशान ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कुशीनगर में किशोरी घर के बिस्तर पर मृत मिली।
गर्दन पर गहरे निशान मिलने से मौत संदिग्ध हुई।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, बेलवा कारखाना। चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवा मुसहरी टोले में शुक्रवार शाम सात बजे एक किशोरी घर के भीतर बिस्तर पर मृत मिली। गर्दन पर गहरे निशान मिलने से मौत संदिग्ध हो गई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
मृत किशोरी रेखा के पिता कमलेश चौहान परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर नौकरी करते हैं, जबकि मां रीता चौहान देवी दर्शन के लिए विंध्याचल गई हुई हैं। घर पर रेखा और उसका आठ वर्षीय भाई थे। ग्रामीणों के मुताबिक, रेखा शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक घर के बाहर दिखाई दी थी।
दोपहर दो बजे घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देखा गया। ग्रामीणों को लगा कि भाई-बहन कहीं गए होंगे। शाम को रेखा के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी है और बोल नहीं रही है।
इसी वजह से उसने बाहर से ताला लगा दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। रेखा मृत मिली और उसके पास बिजली का तार पड़ा था। शुरुआती जांच में करंट से मौत की आशंका जताई गई, लेकिन गर्दन पर निशान मिलने से मामला संदिग्ध है।
थाना प्रभारी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें- टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद लापता कुशीनगर के लाल का नहीं मिला सुराग, परिवार वालों की बढ़ी बेचैनी
