कुशीनगर में मुख्य पश्चिमी नहर पर पुल का निर्माण शुरू, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
कुशीनगर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर पुराने संकरे पुल की जगह नए और चौड़े पुल का निर्माण शुरू हो गया है।

बंजारी पट्टी में पुराने पुल को तोड़ता बुलडोजर देखते लोग
HighLights
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर नया पुल निर्माण शुरू।
पुराने संकरे पुल की जगह चौड़ा पुल बनेगा।
यातायात जाम से मिलेगी राहत, आवागमन सुगम।
संवाद सूत्र, कुशीनगर। बंजारीपट्टी गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर पुराने और संकरे पुल की जगह नया निर्माण शुरू हो गया है। यहां चौड़ा पुल बन जाने के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी। बड़े वाहनों के आवागमन और पास लेने में भी सहूलियत मिलेगी।
कुशीनगर के खड्डा और महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पुल काफी पुराना और संकरा है। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां चौड़ा पुल बनाने के लिए शासन ने लगभग तीन करोड़ की स्वीकृति दी है।
रविवार की शाम अधिकारियों की मौजूदगी में पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जेसी शर्मा ने बताया पुल निर्माण तेजी से कराया जाएगा है। नया पुल बनने के बाद इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। राहगीरों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।