विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में ट्रक हादसे ने छीना पिता का साया, 3 बेसहारा बच्चों के सहारा बने CM योगी के विधायक पीएन पाठक

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:40 PM (IST)

कुशीनगर में सड़क हादसे में पिता खो चुके तीन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा विधायक पीएन पाठक ने उठाया है। ...और पढ़ें

विधायक पीएन पाठक ने मदद को बढ़ाया हाथ। जागरण

विधायक पीएन पाठक ने मदद को बढ़ाया हाथ। जागरण  

HighLights

  1. विधायक पीएन पाठक ने सड़क हादसे में पिता खो चुके बच्चों की मदद की।

  2. उन्होंने मृतक सुभाष पांडेय के तीन बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया।

  3. विधायक के सहयोग से परिवार को आर्थिक और शैक्षणिक संबल मिला है।

संवादसूत्र, टेकुआटार, कुशीनगर। सड़क हादसे में परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चों के लिए विधायक पीएन पाठक ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने मृतक की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति, 15 वर्षीय राधा और 12 वर्षीय पुत्र सूरज की पढ़ाई का जिम्मा लेने का भरोसा दिया। विधायक के इस कदम से गम में डूबे परिवार को बड़ी राहत मिली है।

रामकोला के रामबर बुजुर्ग निवासी 40 वर्षीय सुभाष पांडेय की चार सितंबर को पडरौना-कप्तानगंज मार्ग पर गोबरही चौराहे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद दिया था। सुभाष परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनकी आय से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। सुभाष के पिता महेंद्र पांडेय लकवाग्रस्त हैं।

पत्नी सीमा देवी और तीनों बच्चों की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर थी। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार से सहारा छीन लिया। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने जीवन-यापन के साथ ही बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई। शुक्रवार की शाम विधायक पाठक मृतक के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने तीन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लेने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि सुभाष की असमय मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ऐसे कठिन समय में परिवार को संबल देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 20 सड़कों का होगा कायाकल्प, चार करोड़ रुपए से बदलेगी सूरत

उन्होंने कहा मैंने जनप्रतिनिधि होने का अपना फर्ज निभाया है, इससे अधिक कुछ नहीं किया। विधायक के इस आश्वासन से बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है।

यह भी पढ़ें- 31 मार्च 2015 से पहले TET उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों की नियुक्ति सुरक्षित, इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला