विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में 20 सड़कों का होगा कायाकल्प, चार करोड़ रुपए से बदलेगी सूरत

Published: Sun, 13 Sep 2026 10:56 AM (IST)

कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र की 20 सड़कों की सूरत बदलने वाली है, जिस पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कुशीनगर में 20 सड़कों का होगा नवीनीकरण।

  2. परियोजना पर लगभग चार करोड़ रुपये होंगे खर्च।

  3. शासन से धन अवमुक्त, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। नगर के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न मोहल्लों की 20 सड़कों की सूरत बदलने वाली है। इस पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा के लिए नगरपालिका की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उसे स्वीकृति देते हुए शासन की ओर से धन अवमुक्त कर दिया गया है। सभी परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र निर्माण शुरू कराया जाएगा।

पडरौना नगरपालिका के पुराने और विस्तारित क्षेत्र के वार्डों में सड़कों का निर्माण कराने के लिए बोर्ड की ओर से शासन को चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। नगरपालिका के सीमा विस्तार में अगल-बगल के 31 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था तो वहां के नागरिकों में उम्मीद जगी थी कि अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नई सड़क बनने से बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी

अच्छी सड़कें, जलनिकासी, प्रकाश व पेयजल, सफाई समेत अन्य व्यवस्था ठीक-ठाक होगी। अब सड़कों, नालियों का निर्माण कराए जाने के साथ ही सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है। हालांकि नए मोहल्लों में बुनियादी सुविधाओं का अभी अपेक्षित विस्तार नहीं हो पाया है।

वहां की सड़कों व नालियों के कायाकल्प की जरूरत है। नगरपालिका प्रशासन दावा कर रहा कि नए मोहल्लों में विकास कार्य कराए जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अंधविश्वास पड़ा जान पर भारी: झाड़-फूंक के चक्कर में 22 लोगों ने गंवाई जान, कुशीनगर में सर्पदंश का तांडव

मोहन प्रसाद, अखिलेश गुप्ता, रामनरेश, रामेश्वर सिंह, सुरेश कुशवाहा आदि ने कहा कि हमारे मोहल्ले की सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नई सड़क बनने से बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता है। शासन से जैसे-जैसे धन मिल रहा है, उसके हिसाब से सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। चार करोड़ रुपये शासन ने अवमुक्त कर दिया है, शीघ्र ही मोहल्लों में सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

                                                                                      विनय जायसवाल, नपाध्यक्ष