विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर के बांसी धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेला, शहर में आज और कल रूट डायवर्जन लागू

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

कुशीनगर के बांसी धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण सोमवार शाम से मंगलवार तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। 

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में आए झूले की फाइल फोटो। (तस्वीर- जागरण आर्काइव)

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में आए झूले की फाइल फोटो। (तस्वीर- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा मेले हेतु कुशीनगर में यातायात डायवर्जन लागू।

  2. सोमवार शाम से मंगलवार मेला समापन तक प्रभावी रहेगा।

  3. श्रद्धालुओं से सार्वजनिक/दोपहिया वाहन उपयोग की अपील।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर बांसी धाम में आयोजित मेले को लेकर नगर में सोमवार व मंगलवार को डायवर्जन किया गया है।

नगर आने से पहले इस बदलाव की जानकारी कर लें ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह बदलाव सोमवार शाम चार बजे से लेकर अगले दिन मेला के समापन तक प्रभावी रहेगा।

कुशीनगर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बड़ी नहर पडरौना से होकर बिहार जाने वाली बड़ी कामर्शियल गाड़ियां खिरिया टोला रेगुलेटर के रास्ते बड़ी नहर होते हुए मधुबनी के रास्ते बिहार जाएंगी। इन वाहनों का खिरकिया में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं, बिहार से होकर पडरौना की तरफ आने वाली बड़ी कामर्शियल गाड़ियां गोड़रिया, सेमरा चौराहा से सिधुआ स्थान होते हुए खिरिया टोला बड़ी नहर छावनी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगीं। बांसी मेला स्थान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां सोहरौना प्राथमिक स्कूल बांसी रोड तक जाएंगीं।

वाहन सड़क किनारे बनाए गए पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। विंदवलिया बगीचा की तरफ से आने वाले कोई भी वाहन खिरकिया में प्रवेश नहीं करेंगे। इस ओर से आने वाले वाहन पड़री होकर जाएंगें।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेला में आने के लिए सार्वजनिक वाहनों या दो पहिया वाहनों का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ के दुर्वासा धाम पर तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुटा प्रशासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।