मिशन शक्ति: कुशीनगर की बेटियों ने संभाली बड़ी कुर्सी, छोटी उम्र में दिखाया नेतृत्व कौशल
मिशन शक्ति अभियान के तहत कुशीनगर में छात्राओं को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक और एबीएसए की जिम्मेदारी दी गई। ...और पढ़ें

कसया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक दिन की बीईओ बनीं छात्रा प्रीति गोंड़। जागरण
HighLights
छात्राओं को एक दिन की बड़ी जिम्मेदारी मिली।
सुनैना, प्रीति, अंशिका बनीं प्रधानाध्यापक, एबीएसए।
आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल का विकास।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता व नेतृत्व कौशल विकसित के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई पहल के तहत छोटी उम्र में बेटियों को बड़ी कुर्सी की एक दिन की जिम्मेदारी दी गई तो उनके निर्णय लेने की क्षमता व प्रशासनिक दायित्व निर्वहन का कौशल दिखा। मंगलवार को एबीएसए, प्रधानाध्यापक बनाया गया तो छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी को निर्वहन भी उन्होंने बखूबी किया। इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा दिखी तो उनका मनोबल भी बढ़ा।
सातवीं की छात्रा सुनैना बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक
उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली में मंगलवार को कक्षा सातवीं की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा गया। पद संभालने के बाद सुनैना ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
प्रधानाध्यापक अभीप्सित यादव ने कहा कि विभाग की यह पहल बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षक विनय सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
एबीएसए बनीं प्रीति, परखी स्कूलों की व्यवस्था
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसया की कक्षा छठवीं की छात्रा प्रीति गोंड एक दिन की एबीएसए बनीं तो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा और सरकारी सुविधाओं की पड़ताल भी की। बीईओ अशोक यादव ने जिम्मेदारी सौंपी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पदभार पर रहीं।

यहां वार्डन अर्चना सहित शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। उपस्थिति पंजिका, एमडीएम, रहने की व्यवस्था, शौचलाय, पेयजल, साफ-सफाई, कंप्यूटर लैब, खेलकूद की सामग्री सहित पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। अंतिमा मिश्र, प्रियंका, गीता सिंह, सुष्मा, नीलम, रेखा, संगीता, पूजा यादव आदि उपस्थित रहीं।
कक्षा आठवी की अंशिका बनीं प्रधानाध्यापक
कंपोजिट विद्यालय थरूआडीह में कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी अंशिका गौंड़ को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने तथा निर्धारित समयावधि में पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुगमकर्ता नाजनीन बेगम,प्रधानाध्यापक रामअशीष प्रजापति ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में छात्राएं बनेंगी ट्रैफिक वारियर, महिला सुरक्षा का भी संभालेंगी मोर्चा; रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
किसान इंटर कालेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मिशन शक्ति 6.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साइबर सुरक्षा और साइबर फ्राड के बारे में बताया गया।
यह भी पढ़ें- दुबई के टैंकर पर ओमान में ड्रोन हमला, कुशीनगर का युवक लापता; परिवार वालों ने सरकार से लगाई गुहार
प्रधानाचार्य डा. विष्णु प्रताप चौबे ने बताया कि मिशन शक्ति 6.0 प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन (आत्मनिर्भरता) को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया विशेष जन-जागृति वाला अभियान है। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
