विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में छात्राएं बनेंगी ट्रैफिक वारियर, महिला सुरक्षा का भी संभालेंगी मोर्चा; रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:13 PM (IST)

कसया में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। महिला पुलिस ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

जागरण संवाददाता, कसया। यातायात नियमों का पालन और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को नगर के गांधी चौक पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। महिला पुलिस टीम के साथ एनसीसी और भारत स्काउट-गाइड की छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के पालन और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, गलत दिशा में ड्राइविंग और तेज रफ्तार से बचना जरूरी है। नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक कर ट्रैफिक वारियर की भूमिका निभाएं।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि स्कूल, कालेज, बाजार या रास्ते में छेड़छाड़ होने पर 1090, 112 और 181 हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

टीम ने पंफलेट वितरित कर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108, 101 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं से इस जानकारी को परिवार, मोहल्ले और विद्यालय की अन्य छात्राओं तक पहुंचाने की अपील की ताकि जागरूकता का दायरा बढ़ सके। यातायात प्रभारी रमेश सिंह, चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी, उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी, कां. शिवानी दूबे, वंदना कुमारी, अनिता तिवारी, अरूणिमा पटेल आदि टीम में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- दुबई के टैंकर पर ओमान में ड्रोन हमला, कुशीनगर का युवक लापता; परिवार वालों ने सरकार से लगाई गुहार