कुशीनगर में ई-रिक्शा चालक की करंट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कुशीनगर के सेवरही में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय 50 वर्षीय चालक पप्पू राइन की विद्युत करंट लगने से ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
ई-रिक्शा चालक पप्पू राइन की करंट से मौत।
सेवरही, कुशीनगर में बैटरी चार्ज करते समय हादसा।
परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, सेवरही, (कुशीनगर)। ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय चालक पप्पू राइन अचेत हो गए। पत्नी कमरे में गई तो घटना की जानकारी हुई। उन्हें सीएचसी सेवरही ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे उपनगर के वार्ड नंबर 15 मालवीय नगर में हुई। मृतक की पत्नी सबेया खातून ने बताया कि पप्पू रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा लेकर घर आए। भोजन करने के बाद वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गईं। करीब एक घंटे बाद बगल के कमरे में गईं तो देखा कि ई-रिक्शा का चार्जर प्लग में लगा था और पप्पू जमीन पर अचेत पड़े थे।
शोर मचाने पर छोटा बेटा शाहिद व बेटी रेशमा पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से उन्हें सीएचसी सेवरही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि बड़ा बेटा रोजगार के सिलसिले में बाहर है, जबकि घर पर रह रहे बेटा व बेटी पढ़ाई करते हैं।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर से उठेगा 'सूर्य किरण' का तूफान, मोतिहारी में गूंजेगा आसमान
ई-रिक्शा चलाकर ही परिवार का खर्च चलता था। पप्पू की मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। एसओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, पता करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- LPG गैस सिलिंडर 600 रुपये तक सस्ते; सरकारी राहत न कंपनी का डिस्काउंट, एजेंसियों ने खुद ही घटाए दाम
