विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:53 PM (IST)

कुशीनगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विकास भवन परिसर से ₹30,000 घूस लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शांति प्रकाश द्विवेदी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शांति प्रकाश द्विवेदी। 

HighLights

  1. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ₹30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

  2. पशुपालक की शिकायत पर सतर्कता टीम ने की कार्रवाई।

  3. मिनी नंदिनी योजना में सहायता के लिए मांगी थी रिश्वत।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बिजिलेंस, गोरखपुर की टीम ने शनिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विकास भवन परिसर स्थित उनके कार्यालय से 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सरकारी सहायता की धनराशि दिलाने के नाम पर वे पशु पालक से यह रुपये ले रहे थे। औपचारिकता पूरी कर टीम उन्हें लेकर गोरखपुर चली गई।

यह है पूरा मामला

थाना तुर्कपट्टी के गांव बरवा राजापाकड़ के दिनेश कुमार गुप्ता पशु पालक हैं। उनके अनुसार राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आवेदन कर उन्होंने सहायता मांगी थी। सरकारी सहायता की धनराशि प्रदान करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा 50 हजार रुपये घूस की मांग की गई।

दिनेश द्वारा आर्थिक कठिनाईयों का हवाला देने पर सीवीओ ने सहायता राशि के लिए 30 हजार रुपये की व्यवस्था करने को कहा। इससे तंग आकर पशुपालक ने पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर से इसकी शिकायत की।

जांच कराने पर आरोपों की पुष्टि हाेने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। तय योजना के तहत दोपहर लगभग तीन बजे दिनेश कुमार विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे।

कार्यालय में एकांत देख उन्होंने 30 हजार रुपये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए। घूस के ये रुपये जैसे ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने हाथ में लिए, कि वैसे ही पीछे से आई सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने उन्हें दबोच लिया। कार्यालय परिसर में ही आवश्यक लिखा-पढ़ी कर टीम उन्हें लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, विद्यासागर पांडेय, महेंद्र, शहीद अहमद, दारोगा ईश्वर यादव, मिथिलेश सिंह, रवींद्र पाल, चालक कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार यादव, चंद्रसेन गौतम, चालक वकील यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली में वारंटी भाइयों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, परिजनों ने एक को छुड़ाया; 7 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- भारत से दुर्लभ पक्षियों की तस्करी, UP STF ने मुंबई के फिरोज मसर्रत खान को लखनऊ से किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।