कुशीनगर से दिल्ली, मुंबई और छपरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, छठ पूजा का सफर होगा आसान
रेल प्रशासन ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
छठ पर्व के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें।
छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दिल्ली तक सेवाएं।
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा और आरामदायक यात्रा।
जागरण संवाददाता, पडरौना। रेल प्रशासन की ओर से छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग दिन विभिन्न फेरों में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के हवाले से बताया गया है कि ट्रेन संख्या- 05083/05084 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा का संचालन दो फेरों में किया जाएगा।
ट्रेन संख्या- 05083 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार विशेष गाड़ी 16 एवं 21 नवंबर को छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। थावे से 23:00 बजे, तमकुहीरोड से 23:40 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00:22 बजे, रामकोला से 00:44 बजे, कप्तानगंज से 01:15 बजे, गोरखपुर से 02:35 बजे, तीसरे दिन 12:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या- 05084 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी 18 एवं 23 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी।
दूसरे दिन गोरखपुर से 22:55 बजे, तीसरे दिन कप्तानगंज से 00:10 बजे, रामकोला से 00:40 बजे, पडरौना से 01:12 बजे, तमकुहीरोड से 01:52 बजे, थावे से 03:10 बजे चलकर 05:45 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या- 05071 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी 17 नवंबर को छपरा से 20:05 बजे प्रस्थान करेगी। थावे से 22:45 बजे, तमकुहीरोड से 23:25 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00:04 बजे, रामकोला से 00:18 बजे, कप्तानगंज से 00:50 बजे, गोरखपुर से 02:20 बजे चलकर 17:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या- 05072 दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी 18 नवंबर को दिल्ली से 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से 10:30 बजे, कप्तानगंज से 11:45 बजे, रामकोला से 12:12 बजे, पडरौना से 12:34 बजे, तमकुहीरोड से 13:17 बजे, थावे से 14:25 बजे चलकर 17:00 बजे छपरा पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या- 05073 छपरा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 नवंबर को छपरा से 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।
दूसरे दिन थावे से 01:45 बजे, तमकुहीरोड से 02:25 बजे, पडरौना से 03:05 बजे, रामकोला से 03:20 बजे, कप्तानगंज से 03:50 बजे, गोरखपुर से 05:20 बजे चलकर 20:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या- 05074 नई दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी 19 नवंबर को नई दिल्ली से 23:10 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव
दूसरे दिन गोरखपुर से 13:30 बजे, कप्तानगंज से 14:45 बजे, रामकोला से 15:12 बजे, पडरौना से 15:34 बजे, तमकुहीरोड से 16:17 बजे, थावे से 17:25 बजे चलकर 20:00 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या- 05519 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 17 नवंबर को सीतामढ़ी से 11:50 बजे प्रस्थान करेगी।
नरकटियागंज से 15:10 बजे, सिसवा बाजार से 17:54 बजे, कप्तानगंज से 18:17 बजे, गोरखपुर से 19:25 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 00:40 बजे चलकर 09:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।