विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में BDO की गाड़ी में आग लगाने वाला निकला महिला रसोइया का प्रेमी, गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Mar 2026 02:30 PM (IST)

कुशीनगर में बीडीओ राम खेलावन सेठ के सरकारी और निजी वाहनों में आग लगाने का मामला सुलझ गया है। पुलिस ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

संवाद सूत्र,नेबुआ नौरंगिया, (कुशीनगर)। बीडीओ राम खेलावन सेठ के सरकारी व निजी वाहन में आग उनकी महिला रसोइया के प्रेमी ने लगाई थी। बीडीओ के व्यवहार से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटना के चौथे दिन उसे गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि बीडीओ रात में उसे अपने आवास पर राेक लेते थे, यह उसे पसंद नहीं था। पुलिस उसे कोर्ट ले गई, वहां से जेल भेज दिया गया।

नेबुआ नौरंगिया के बीडीओ के सरकारी आवास की मरम्मत का कार्य चल रहा। वर्तमान में वे ब्लाक के नजदीक के गांव रामपुर खुर्द में किराए का आवास लेकर रह रहे। बीते गुरुवार की आधी रात को आवास के बाहर पार्क की गई उनकी सरकारी व निजी गाड़ी में अचानक लग गई। आवाज होने पर बीडीओ जगे तो देखे कि उनकी दोनों गाड़ियां धू धू कर जल रहीं हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।

लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। हालांकि तब तब दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकीं थीं। बीडीओ ने इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी। पुलिस की जांच पड़ताल में घटनास्थल के समीप खाली बाेतल मिला, जिसमें पेट्रोल की गंध आ रही थी। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच की।

बीडीओ आवास में अकेले रहते हैं। उनके यहां भोजन बनाने एक युवती आती है। पुलिस ने युवती के मोबाइल का सीडीआर निकाला तो शक की सुई गोलू यादव निवासी रामपुर खुर्द की ओर घूमती नजर आई। युवक को पकड़ पुलिस ने पूछताछ की तो पहले उसने आनाकानी की पर सबूत दिखाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें- होली पर रेलवे का तोहफा! छपरा से आनंद विहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बताया कि बीडीओ के यहां भोजन बनानेे वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा। उनके यहां भोजन बनाने के काम से कई बार मना किया पर उसके घर वाले नहीं माने। बीडीओ अक्सर रात को उसे अपने आवास पर रोक लेते थे, यह बात मुझे पसंद नहीं थी। इससे परेशान होकर बाइक से पेट्रोल निकाली और घटना वाली रात उनके आवास पहुंच दोनों गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़क आग ला दी। पुलिस टीम में एसएचओ चंद्रभूषण प्रजापति, दारोगा संदीप यादव, कां.यशवंत यादव, अश्विनी कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार शामिल रहे।

वाराणसी के रहने वाले हैं बीडीओ
बीडीओ रामखेलावन सेठ मूल रूप से वाराणसी जिले के गांव कठीराव के निवासी हैं। वर्तमान में वह कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के बीडीओ पद पर तैनात हैं।